श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

मुंबई की सड़कों पर Lamborghini चलाते दिखे रोहित शर्मा, देखें वीडियो

Rohit Sharma

Rohit Sharma: भारतीय टीम श्रीलंका का दौरा करने के बाद भारत आ चुकी है। टीम इंडिया फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक पर चल रही है। अब टीम इंडिया 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी इन दिनों छुट्टियों का आनंद उठा रहे हैं। हाल ही में रोहित शर्मा को मुंबई की सड़कों पर लेम्बोर्गिनी चलाते हुए देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोहित की लेम्बोर्गिनी की नंबर प्लेट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

नंबर प्लेट पर क्या है खास

कप्तान रोहित शर्मा मुंबई की सड़कों पर अपनी लेम्बोर्गिनी चलाते हुए दिखे तो सभी का ध्यान उनकी गाड़ी के नंबर प्लेट पर गया। लेम्बोर्गिनी के नंबर प्लेट पर ‘0264’ लिखा था। बता दें, ये नंबर रोहित के लिए बेहद खास है, क्योंकि उन्होंने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच के दौरान 264 रन बनाए थे, जो इस फॉर्मेट में रोहित की सबसे बड़ी पारी है।

रोहित शर्मा की 173 गेंदों पर 264 रनों की पारी वनडे इतिहास की सबसे बड़ी पारी है। अभी दुनिया का कोई भी बल्लेबाज रोहित के इस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाया है।

श्रीलंका के खिलाफ दिखा था जलवा

टी20 विश्व कप 2024 में धमाल मचाने के बाद रोहित शर्मा से इस फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद श्रीलंका दौरे पर रोहित की वनडे सीरीज में वापसी हुई थी। वनडे सीरीज में सीरीज में रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में नजर आए। भारत भले ही यह वनडे सीरीज हार गया हो, लेकिन रोहित ने इस सीरीज में 2 अर्धशतक जड़े।

बांग्लादेश सीरीज से पहले सरफराज खान ने कहा- ‘नहीं है चयन की उम्मीद’


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से आज मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन