श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

रोहित शर्मा बने सर्वाधिक छक्के लगाने वाले कप्तान, मोर्गन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Rohit Sharma

Rohit Sharma: भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है। रोहित शर्मा ने शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार अर्धशतक लगाया। इस पारी के दौरान उन्होंने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कैप्टन सर्वाधिक छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले से पूर्व 231 छक्के के साथ दूसरे स्थान पर थे। मगर कल (2 अगस्त) को खेले गए मुकाबले में उन्होंने जैसे ही अपनी पारी के दौरान तीसरा छक्का लगाया उन्होंने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। रोहित ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। अब तक यह रिकॉर्ड मोर्गन के नाम था।

दूसरे नंबर पर खिसके मोर्गन

मोर्गन अब 180 परियों में 233 छक्के लगाए हैं। वो दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान MS धोनी हैं। बतौर कप्तान थाला ने 330 पारियों में 211 छक्के लगाए थे। भले ही श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम पहला वनडे मुकाबला नहीं जीत पाई। मगर ‘हिटमैन’ का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने इस मैच में शानदार पारी खेली, उन्होंने इस मैच में 47 गेंदों का सामना करते हुए 123.40 की स्ट्राइक रेट से 58 रन की तेजतर्रार अर्धशतकीय पारी खेली। रोहित ने 7 चौके और 3 छक्के लगाए।

कप्तान रोहित शर्मा ने कहा- ‘हासिल किया जा सकता था स्कोर’

पहला मुकाबला रहा टाई (Rohit Sharma)

बता दें कि पहला वनडे मुकाबला कोलंबो में खेला गया। टॉस जीतकर श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। वहीं, टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 47.5 ओवरों में 230 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, जिसकी वजह से पहला वनडे मुकाबला ड्रॉ हो गया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए