श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

क्ले कोर्ट के बादशाह राफेल नडाल ने संन्यास का किया एलान, इस दिन खेलेंगे आखिरी मैच

Rafael Nadal Announes Retirement महान टेनिस स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल ने टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने एक वीडियो मैसेज जारी कर यह जानकारी दी।
Rafael Nadal Announes Retirement

Rafael Nadal Announes Retirement: स्पेन के स्टार प्लेयर राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने टेनिस को अलविदा कह दिया है। राफेल नडाल ने आज संन्यास की घोषणा की। 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल ने कहा कि वह नवंबर में डेविस कप फाइनल के बाद टेनिस से संन्यास ले लेंगे।

उन्होंने एक्स पर एक वीडियो संदेश पोस्ट किया। उन्होंने कहा “मैं आपको यह बताने आया हूं कि मैं प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास ले रहा हूं। पिछले कुछ साल मेरे लिए मुश्किल भरे रहे हैं।”

स्पेन के राफेल नडाल का शुमार टेनिस के महान खिलाड़ियों में होता है। राफेल 3 साल की उम्र में ही टेनिस खेल रहे हैं। जब वह 8 साल के थे, तब उन्होंने अंडर-12 आयुवर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया था।

नडाल ने अपने करियर में 22 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीते हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। नडाल 12 साल की उम्र तक टेनिस और फुटबॉल दोनों खेलते थे, लेकिन उनके चाचा चाहते थे कि वह टेनिस में ही अपना करियर बनाए। जाने माने फुटबॉलर टोनी नडाल राफेल नडाल के चाचा थे।

सबसे ज़्यादा 14 फ्रेंच ओपन खिताब जीतने का रिकॉर्ड राफेल नडाल के नाम है। महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने भी उनकी इस उपलब्धि को ‘खेल में सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक’ बताया।

सिंगल में करियर गोल्डन स्लैम पूरा करने वाले केवल तीन मेंस में से राफेल नडाल एक हैं। उन्होंने 2010 में मेंस सिंगल करियर ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया था। राफेल नडाल के संन्यास लेने से टेनिस के एक युग का अंत हो जाएगा।

IND vs SL: श्रीलंका को हराकर भारत ने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें रखी बरकरार


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

ratan tata passes away | ratan tata guard of honor |
रतन टाटा के पार्थिव शरीर को लाया गया वर्ली के शवदाह गृह, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
prayagraj kumbha | pari akhara |
Prayagraj Kumbha: परी अखाड़े ने की अन्य अखाड़ों की तरह सुविधाएं देने की मांग
Uttarakhand Weather Update
मौसम ने बदला मिजाज, हेमकुंड में हुई बर्फबारी तो बदरीनाथ में हुई बारिश
Rafael Nadal Announes Retirement
क्ले कोर्ट के बादशाह राफेल नडाल ने संन्यास का किया एलान, इस दिन खेलेंगे आखिरी मैच
liquor in kedarnath yatra | kedarnath yatra | cm pushkar singh dhami |
केदारनाथ यात्रा पड़ावों में पहुंचाई जा रही शराब और मांस, हिंदू संगठनों का हंगामा
delhi assembly election | arvind kejriwal |
दिल्ली विधानसभा चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं करेगी आप, कांग्रेस और बीजेपी पर कसा तंज