श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

हरविंदर सिंह ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, राष्ट्रपति-पीएम ने दी बधाई

Harvinder Singh ने Paris Paralympics 2024 के Men's Archery में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास दिया है। वे स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय तीरदांज बन गए हैं।
Harvinder Singh won gold medal in paris paralympics 2024

Harvinder Singh: भारत के स्टार तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) के मेंस रिकर्व आर्चरी में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने पोलैंड के लुकास सिजेक को 6-0 से हराकर मेडल अपने नाम किया।

हरविंदर सिंह ने लुकास को 28-24, 28-27 और 29-25 से सीधे सेटों में हराया। वे अब ऐसे पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं, जिन्होंने पैरालंपिक में आर्चरी कंपटीशन में गोल्ड मेडल जीता है।

इससे पहले, हरविंदर ने टोक्यो पैरालंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। उस समय भी उन्होंने रिकॉर्ड बनाया था। वे भारत के लिए मेडल जीतने वाले पहले तीरंदाज बने थे। अब पेरिस पैरालंपिक में उन्होंने गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है।

Sumit Antil ने Paris Paralympics में जीता गोल्ड मेडल, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

पेरिस पैरालंपिक में आर्चरी में ये भारत का दूसरा मेडल है। इससे पहले मिक्स्ड टीम कंपाउंड आर्चरी में शीतल देवी और राकेश कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हरविंदर सिंह को दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हरविंदर सिंह को ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा कि पेरिस 2024 पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर हरविंदर सिंह को हार्दिक बधाई। पैरालंपिक में हरविंदर का यह लगातार दूसरा पदक और भारत के लिए पैरा तीरंदाजी में पहला स्वर्ण पदक है। उनका भारी दबाव में असाधारण प्रदर्शन प्रेरणादायक है। मेरी कामना है कि वे तिरंगे को और अधिक गौरव दिलाएं।

पीएम मोदी ने भी दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा कि पैरा तीरंदाजी में एक बहुत ही खास स्वर्ण पदक मिला है। पैरालिंपिक 2024 में पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व ओपन में गोल्ड मेडल जीतने वाले हरविंदर सिंह को बधाई! आपकी सटीकता, फोकस और अटूट भावना उत्कृष्ट है। आपके इस उपलब्धि से देश बहुत खुश है।

Preethi Pal: कौन हैं प्रीति पाल, जिन्होंने पेरिस पैरालंपिक में रचा इतिहास


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा