श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Paris Paralympics: अवनी लेखरा ने गोल्ड पर लगाया निशाना, मोना ने भी जीता कांस्य पदक

स्टार पैरा शूटर Avani Lekhara ने Paris Paralympics में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (एसएच1) कैटेगरी में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया है। इसी इवेंट में मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
Avani Lekhara Wins Gold

Avani Lekhara Wins Gold: भारत की स्टार पैरा शूटर अवनी लेखरा ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में अपना जलवा कायम रखा है। अवनी ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता। अवनी लेखरा ने लगातार दूसरी बार पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (एसएच1) कैटेगरी में अवनी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

इसी इवेंट में भारत की अन्य पैरा शूटर मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। मोना ने फाइनल में 228.7 स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता जबकि अवनी ने पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता। अवनी ने फाइनल में 249.7 स्कोर हासिल किया। अवनी ने तीन साल पहले टोक्यो पैरालंपिक में भी गोल्ड मेडल जीता था।

अवनी ने 625.8 स्कोर के साथ फाइनल में बनाई जगह

टोक्यो पैरालंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट टॉप भारतीय निशानेबाज अवनी लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में 625.8 स्कोर (एसएच1) में क्वालीफाई किया। अवनी दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंची।

मोना अग्रवाल ने भी पांचवें स्थान पर रहते हुए आठ निशानेबाजों के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। गत चैंपियन अवनी ने 625.8 का स्कोर किया, लेकिन वह इरिना शचेतनिक से पीछे रहीं। इरिना ने 627.5 के स्कोर के साथ पैरालंपिक क्वालिफिकेशन का नया रिकॉर्ड बनाया।

टोक्यो पैरालंपिक में भी जीता था स्वर्ण पदक

अवनी तीन साल पहले टोक्यो पैरालंपिक में एसएच1 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतने के बाद खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण और 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में कांस्य पदक हासिल किया था।

WPL की शुरुआत, ICC ट्रॉफी जीतना.. ये रहीं जय शाह की 3 बड़ी उपलब्धियां


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए