श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Paris Paralympics: प्रवीण कुमार ने हाई जंप में भारत को दिलाया गोल्ड, बनाया रिकॉर्ड

पैरा एथलीट प्रवीण कुमार ने भारत को पेरिस पैरालंपिक में 26वां पदक दिलाया है। ऊंची कूद में प्रवीण ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है। 2.08 मीटर की छलांग के साथ प्रवीण ने नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया।
Praveen Kumar Wins Gold Medal

Praveen Kumar Wins Gold Medal: टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने वाले भारत के प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को पेरिस पैरालंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है। पुरुषों की ऊंची कूद टी64 इवेंट में प्रवीण ने एशियाई रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया।

प्रवीण ने छह खिलाड़ियों में 2.08 मीटर से सत्र की सर्वश्रेष्ठ कूद लगाई और पहला स्थान प्राप्त किया। इस छलांग के साथ उन्होंने नया एशियाई रिकॉर्ड स्थापित किया। अमेरिका के डेरेक लोकिडेंट ने 2.06 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ इस प्रतियोगिता में रजत पदक जीता, जबकि उज्बेकिस्तान के टेमुरबेक गियाजोव ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 2.03 मीटर कूद के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

भारत ने पेरिस पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने अब तक इस पैरालंपिक में छह स्वर्ण पदक के साथ 26 पदक जीते हैं। पेरिस पैरालंपिक में भारत ने अब तक छह स्वर्ण, 9 रजत और 11 कांस्य पदक जीते हैं। प्रवीण के स्वर्ण प्राप्त करते ही भारत ने 3 साल पहले टोक्यो में जीते पांच स्वर्ण पदकों की संख्या को पार कर लिया।

इस साल भारत ने अपना अब तक का सबसे बड़ा पैरालंपिक दल भेजा है, जिसमें 12 खेलों के 84 एथलीट शामिल हैं, जो देश के बढ़ते पैरा-स्पोर्ट्स इकोसिस्टम का प्रमाण है। पेरिस 2024 पैरालंपिक में भारत की भागीदारी न केवल संख्या में बल्कि पदक की उम्मीदों में भी उल्लेखनीय वृद्धि का प्रतीक है, क्योंकि राष्ट्र का लक्ष्य टोक्यो में अपनी पिछली उपलब्धियों को पार करना है।

Paris Paralympics में कपिल परमार ने जीता कांस्य पदक, भारत को दिलाया 25वां मेडल


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए