श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पेरिस ओलंपिक में नीरज ने जीता सिल्वर मेडल, पाक के नदीम को मिला गोल्ड

Neeraj Chopra

Neeraj Chopra: पेरिस ओलंपिक का 13वां दिन भारतवासियों के लिए खुशियां लेकर आया। एक ओर जहां भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। वहीं जैवलिन थ्रो (भालाफेंक स्पर्धा) में नीरज चोपड़ा ने भारत को रजत पदक (सिल्वर मेडल) दिलाया।

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने प्राप्त किया गोल्ड

हालांकि नीरज गोल्ड प्राप्त करने से चूक गए। इस स्पर्धा में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। नीरज चोपड़ा ने जैसे ही भारत के खाते में सिल्वर दिलाया, पूरा देश खुशी से झूम उठा।

नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर दूर भाला फेंका। वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने ओलंपिक में नया रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड अपने नाम किया। उन्होंने 92.97 मीटर दूर भाला फेंका।  वहीं ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 88.54 मीटर के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम किया।

रात के करीब सवा एक बजे परिणाम आने के बाद नीरज चोपड़ा के पानीपत के खंडरा स्थित घर पर भी जमकर आतिशबाजी की गई।

नीरज के सिल्पर मेडल प्राप्त करने पर उनके पिता ने भी प्रतिक्रिया दी है। नीरज के पिता सतीश कुमार ने कहा कि हर किसी का दिन होता है, आज पाकिस्तान का दिन था। लेकिन नीरज ने देश के लिए रजत पदक जीता है और यह हमारे लिए गर्व की बात है।

Paris Olympics 2024: भारत ने हॉकी में जीता ब्रॉन्ज मेडल, राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने दी बधाई

वहीं नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी ने कहा कि हम बहुत खुश हैं, हमारे लिए सिल्वर भी गोल्ड के बराबर है। वो चोटिल हो गया था, इसलिए हम उनके प्रदर्शन से खुश हैं।

फाउल से की शुरुआत (Neeraj Chopra)

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने पहले प्रयास में फाउल के साथ शुरुआत की। नीरज को शुरु से ही नदीम से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद थी। वहीं, जूलियन वेबर ने भी पहले प्रयास में फाउल किया।

गत चैंपियन नीरज चोपड़ा ने भी पेरिस ओलंपिक के फाइनल में फाउल के साथ शुरुआत की। नीरज भाला फेंकने के बाद खुद पर नियंत्रण नहीं रख सके और लाइन को छू गए जिससे उनका प्रयास फाउल करार दिया गया।

नीरज ने क्वालिफिकेशन में अपने पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर का थ्रो कर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। 

विनेश फोगाट की सिल्वर मेडल जीतने की उम्मीद जिंदा, CAS ने दी बड़ी राहत


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से आज मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन