श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Paris Olympics 2024: नीरज चौपड़ा ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, फाइनल में किया प्रवेश

neeraj chopra | paris olympics 2024 | final javelin throw |

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चौपड़ा ने क्वालीफिकेशन मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। चौपड़ा ने पहले ही प्रयास में इस सत्र का सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 89.34 मीटर का थ्रो किया।

नीरज चौपड़ा को क्वालीफिकेशन करने के लिए 84 मीटर थ्रो करना था, जिसके जबाव में नीरज ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 89.34 मीटर का थ्रो किया, जोकि फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए काफी अधिक था।

नीरज ने पहले ही प्रयास में फाइनल में की एंट्री

नीरज के अलावा पाकिस्तान के उनके प्रतिद्वंद्वी अरशद नदीम ने भी पहले ही प्रयास में कमाल का प्रदर्शन किया और 86.59 मीटर का थ्रो कर स्वतः फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। नीरज की तरह अरशद का भी यह सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो था। गत ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज ने 87.58 मीटर के प्रयास के साथ टोक्यो ओलंपिक का स्वर्ण पदक जीता था।

8 अगस्त को होगा फाइनल मुकाबला

वहीं, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। पीटर्स ने पहले प्रयास में 88.63 का थ्रो फेंका और वह ग्रुप बी से सीधे क्वालिफाई करने वाले तीसरे एथलीट बने। पहले प्रयास में फाइनल के लिए सीधे क्वालिफाई करने के बाद नीरज और अरशद ने क्वालिफिकेशन में आगे हिस्सा नहीं लेने का निर्णय लिया और वे अन्य प्रयास में भाला फेंकने नहीं आए। फाइनल मुकाबला आठ अगस्त को भारतीय समयानुसार देर रात 11.50 बजे से होगा।

नीरज दो ओलंपिक स्वर्ण जीतने से एक कदम दूर

नीरज अब फाइनल में ओलंपिक के इतिहास में खिताब बरकरार रखने वाले पांचवें पुरुष भाला फेंक खिलाड़ी बनने के इरादे से उतरेंगे। अगर वह खिताब जीतते हैं तो ओलंपिक व्यक्तिगत वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय भी बन जाएंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा