श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Paris Olympics 2024: लक्ष्य सेन बैडमिंटन सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंचे

paris olympics 2024 | lakshya sen |

Lakshya Sen Badminton Semi Final: पेरिस ओलंपिक में शुक्रवार को भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय शटलर लक्ष्‍य सेन ने पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में चाउ टीएन चेन को 19-21, 21-15, 21-12 से मात दी। इसके साथ ही सेन ओलंपिक में बैडमिंटन मेंस सिंगल के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय शटलर बन गए हैं। पहला सेट हारने के बाद लक्ष्‍य ने जोरदार वापसी की और चाउ टीएन चेन को करारी शिकस्त दी।  

पहले सेट में दोनों के बीच रही कांटे की टक्कर

पहले सेट में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। एक समय ऐसा था कि दोनो का स्कोर बारबर था, लेकिन चाउ टीएन चेन बढ़त बनाना शुरू कर दिया और उन्होंने सेन पर बढ़त बना ली। हालांकि, बढ़त बनाने के बाद चाउ टीएन चेन ने कुछ गलतियां की जिससे सेन ने स्‍कोर 15-15 के स्कोर पर बराबार कर दिया। एक समय सेन ने चाउ टीएन चेन पर 17-15 से बढ़त बनाई। इसके बाद चाउ टीएन चेन ने बढ़त बनाते हुए 21-19 से पहला सेट अपने नाम कर लिया।

दूसरे सेट में चाउ पर सेन हावी दिखे

लक्ष्‍य सेन ने दूसरे सेट की शुरुआत बढ़त के साथ की। हालांकि, चाउ टीएन चेन ने वापसी में ज्‍यादा समय नहीं लगाया। इसके बाद दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला गेम 5-5 की बराबरी पर पहुंच गया। कभी सेन बढ़त बनाते तो कभी चाउ आगे निकल जाते। धीरे-धीरे सेन हावी होते गए और स्‍कोर 18-14 पहुंच गया। इस दौरान चाउ टीएन चेन ने कुछ गलतियां भी कीं। इसका लक्ष्‍य ने पूरा फायदा उठाया और दूसरा सेट 21-15 से अपने नाम किया।

तीसरे सेट की शुरुआत से ही मैच पर सेन की पकड़ मजबूत होती चली गई। तीसरे सेट में पिछड़ने के बाद चाउ टीएन चेन ने वापसी का प्रयास किया, लेकिन लक्ष्‍य सेन ने उनके मंसूबों पर पानी फेरते हुए 21-12 से इस सेट के अपने नाम कर लिया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए