श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Paris Olympics 2024: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

paris olympics 2024 | indian women table tennis team |

Paris Olympics 2024: भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला टेबल टेनिस में रोमानिया को हराकर इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला टीम ने रोमानिया को हराकर इस इवेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। भारत ने रोमानिया को महिला डबल्स के मुकाबले में हरा दिया है। भारत ने 2-0 से बढ़त बनाई हुई थी। इसके बाद रोमानिया ने लगातार दो सिंगल्स जीतकर स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया।

श्रीजा अकुला और अर्चना कामथ ने रोमानिया की टीम पर शुरुआत से ही दबाव बनाया हुआ था। भारतीय टीम ने पहले गेम में एक समय 5 अंक की लीड ले ली थी। रोमानिया की एडिना डियाकोनू और एलिजाबेत समारा ने लगातार 4 पॉइंट जीतकर वापसी की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहीं और श्रीजा-अर्चना ने आखिर में 11-9 से पहला गेम जीत लिया।

वहीं, भारतीय टीम दूसरे गेम पिछड़ती नजर आई, लेकिन श्रीजा और अर्चना ने इसके बाद बेहतरीन वापसी की और गेम 10-10 से बराबर करा लिया। भारतीय जोड़ी ने आखिरकार इस दूसरे गेम को 12-10 से जीत लिया।

दरअसल, रोमानिया के लिए इस मैच में बने रहने के लिए इस गेम को जीतना महत्वपूर्ण था। इस गेम की शुरुआत से रोमानियाई जोड़ी ने 6-4 से लीड ले ली, लेकिन भारतीय जोड़ी ने इस लीड को ज्यादा समय तक नहीं रहने दिया और 7 अंक के स्कोर पर ही रोक दिया और भारतीय जोड़ी ने तीसरा गेम 11-7 से अपने नाम कर लिया। इसी के साथ भारतीय महिला जोड़ी ने इस जीत के साथ पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा