श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Paris Olympics 2024: मनु भाकर की नजर अब गोल्ड पर, जीत चुकीं दो पदक

paris olympics 2024 | Indian shooter manu bhaker | manu bhaker medals hattrick |

Paris Olympics 2024 Manu Bhaker: पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर दो पदक जीतकर भारत का मान बढ़ा चुकी हैं। अब उनकी नजर गोल्ड मेडल जीतने पर है। एक के बाद एक कमाल करने वाली मनु भाकर एयर पिस्टल स्पर्धा में दो मेडल जीत चुकी हैं। मनु ने शुक्रवार को महिला 25 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह बना ली है। मनु 590 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, ईशा ने फिर एक बार निराश किया और 18वें स्थान पर रहीं। फाइनल मुकाबला 3 अगस्त को होगा। अगर मनु भाकर गोल्ड मेडल जीतती हैं तो वह सोना जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन जाएंगी। फाइनल मुकाबला कल भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से होगा।

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक खेलों में भारत के लिए अभूतपूर्व तीसरे पदक की ओर कदम बढ़ाया। शुक्रवार को निशानेबाजी की 25 मीटर महिला पिस्टल स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया, लेकिन ईशा सिंह प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।

मनु ने प्रिसिजन में 294 और रेपिड में 296 अंक के साथ कुल 590 अंक जुटाकर क्वालिफिकेशन में दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

भारत के लिए मेडल जीतने वाले निशानेबाज

  • राज्यवर्धन सिंह राठौड़ रजत पदक, एथेंस ओलंपिक 2024
  • अभिनव बिंद्रा, गोल्ड मेडल, बीजिंग ओलंपिक 2008
  • गगन नारंग, कांस्य पदक, लंदन ओलंपिक 2012
  • विजय कुमार, रजत पदक, लंदन ओलंपिक 2012
  • मनु भाकर, कांस्य पदक, पेरिस ओलंपिक, 2024

बता दें, मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में अब तक दो मेडल अपने नाम किए हैं। उन्होंने पहला मेडल अकेले जीता। वहीं, दूसरा मेडल मिक्सड टीम में जीता। इन दो मेडल के साथ भारत अब तीन मेडल जीत चुका है।  


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए