श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

MS Dhoni Birthday: क्रिकेट के ‘कोहिनूर’ का आज है जन्मदिन, 43 के हुए माही

आज भारतीय क्रिकेट के कोहिनूर महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन है। आज माही 43 साल के हो गए है।
Happy Birthday MS Dhoni

Happy Birthday MS Dhoni: भारत में क्रिकेट के प्रति लोगों की जमकर दीवानगी है। क्रिकेट के इस खेल ने कई सितारे दिए, कुछ ऐसे सितारे भी दिए जिन्होंने विश्व क्रिकेट में ऐसा दबदबा बनाया कि वो इस खेल के महान खिलाड़ियों में गिने जाने लगे। ऐसे ही एक भारतीय खिलाड़ी हैं महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)। क्रिकेट की दुनिया में धोनी को भगवान की तरह उनके फैंस पूजते हैं, आज वो पूरे 43 वर्ष के हो गए हैं। चलिए जानते हैं उनके करियर से जुड़े कुछ बातें…

बांग्लादेश के खिलाफ खेला था पहला मैच

एमएस धोनी ने साल 2004 में अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच से की थी। हालांकि, थाला अब सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं। 2023 में धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को ट्रॉफी जिताई थी। आईपीएल में सीएसके अब तक पांच बार चैंपियन बन चुकी है। धोनी के नाम कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड शामिल हैं। बड़ी बात यह है कि इसमें कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स भी हैं, जिन्हें अब तक कोई नहीं तोड़ सका और धोनी उसमें नंबर वन है। धोनी के विश्व का सबसे बेस्ट फिनिशर भी कहा जाता है।

धोनी के नाम है ये रिकॉर्ड

टेस्ट में सबसे ज़्यादा 60 मैचों में विकेटकीपिंग करने वाले कप्तान।
वनडे की एक पारी में सबसे ज़्यादा 6 बल्लेबाज़ों को आउट किया।
वनडे में सबसे ज़्यादा 200 मैचों में विकेटकीपिंग करने वाले कप्तान।
वनडे की एक पारी में सबसे ज़्यादा 3 स्टंपिंग।
वनडे में बतौर विकेटकीपर सबसे बड़ी 183* रनों की पारी।
टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में सबसे ज़्यादा 5 बल्लेबाज़ों को आउट किया।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज़्यादा 72 मैचों में विकेटकीपिंग करने वाले कप्तान।
टी20 इंटरनेशनल करियर में सबसे ज़्यादा 34 स्टंपिंग।
अंतर्राष्ट्रीय करियर में बतौर कप्तान 332 सबसे ज़्यादा मैच।
अंतर्राष्ट्रीय करियर में सबसे ज़्यादा 195 स्टंपिंग।

धोनी का अंतर्राष्ट्रीय करियर

माही ने साल 2004 से लेकर 2019 तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। टेस्ट की 144 पारियों में उन्होंने 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए। वनडे में उन्होंने 50.57 की औसत से 10773 रन जोड़े। टी20 इंटरनेशनल में धोनी ने 37.60 की औसत और 126.13 के स्ट्राइक रेट से 1617 रन बनाए। धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय करियर में कुल 16 शतक और 108 अर्धशतक जड़े।

बतौर कप्तान ऐसे हैं आंकड़े

धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए बतौर कप्तान 60 मैच खेले हैं, जिसमें टीम ने 27 में जीत दर्ज की और 18 गंवाए। वनडे में धोनी ने टीम इंडिया के लिए 200 मैचों की कप्तानी की, जिसमे भारतीय टीम ने 110 मैच जीते और 74 गंवाए। वहीं टी20 इंटरनेशनल में धोनी टीम इंडिया के लिए 72 मैचों में बतौर कप्तान खेले, जिसमें टीम 42 मैचों में विजयी रही और टीम ने 28 मैच गंवाए।

तेलगु फैंस ने MAHI के लिए बनाया इतना बड़ा कटआउट, वायरल हो रहा फोटो


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा