श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

मनु भाकर ने भारत को दिलाया एक और पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई

Paris Olympics 2024 मे भारत को एक और पदक मिल गया है। यह पदक 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में Manu Bhaker और Sarabjot Singh ने दिलाया।
Manu Bhaker Sarabjot Singh paris olympics 2024 Bronze medal

Manu Bhaker Sarabjot Singh: पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में मनु भाकर ने भारत को एक और पदक मिल गया है। उन्होंने अब सरबजोत सिंह के साथ मिलकर दूसरा पदक दिलाया है। दोनों ने कोरिया की ओह ये जिन और ली वोनहो की जोड़ी को 16-10 से हराकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

Manu Bhaker के नाम अनोखा रिकॉर्ड

मनु भाकर के नाम अब इस ओलंपिक में दो पदक हो गए हैं। वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। उनके अलावा, अब तक सुशील कुमार और पीवी सिंधू ने ही ओलंपिक में दो-दो पदक जीते हैं, लेकिन ये पदक अलग-अलग ओलंपिक में आए थे।

इससे पहले, मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता था। वह निशानेबाजी में मेडल जीतने वाली देश की पहली महिला हैं। उन्होंने फाइनल में कुल 221.7 अंक जुटाए थे।

‘गोल्डन बॉय’ के टिप्स, सोशल मीडिया से दूरी; यह है मनु भाकर की सफलता का राज

पीएम मोदी ने Manu Bhaker और Sarabjot Singh को दी बधाई

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में कहा कि हमारे निशानेबाज हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे हैं। मनु भाकर और सरबजोत सिंह को ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। दोनों ने शानदार कौशल और टीम वर्क दिखाया है। भारत अविश्वसनीय रूप से प्रसन्न है। मनु का लगातार दूसरा ओलंपिक पदक है, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता और समर्पण को दर्शाता है।

ओलंपिक में मेडल जीतने वाले निशानेबाज

  • राज्यवर्धन सिंह राठौड़ रजत पदक, एथेंस ओलंपिक 2024
  • अभिनव बिंद्रा, गोल्ड मेडल, बीजिंग ओलंपिक 2008
  • गगन नारंग, कांस्य पदक, लंदन ओलंपिक 2012
  • विजय कुमार, रजत पदक, लंदन ओलंपिक 2012
  • मनु भाकर, कांस्य पदक, पेरिस ओलंपिक, 2024

पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने रचा इतिहास, PM मोदी ने फोन कर दी बधाई


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से कल मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन