श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

इस भारतीय खिलाड़ी ने भरी हुंकार- ‘T20 World Cup 2024 इंडिया जीतेगी इस बार’

Kuldeep Yadav on T20 World Cup 2024

Kuldeep Yadav on T20 World Cup 2024: 27 जून को T20 World Cup 2024 में सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। टीम इंडिया को प्रमुख स्पिनर कुलदीप यादव ने सेमीफाइनल मैच से पहले एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार का टी20 वर्ल्डकप हम ही जीतेंगे। कुलदीप यादव ने कहा कि इस बार भारतीय टीम केवल ट्राई ही नहीं करेगी, बल्कि ट्रॉफी जीतकर ही लौटेगी।

अब तक अजेय रही है भारतीय टीम

T20 World Cup 2024 में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया है और अभी तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम 27 जून को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी। यदि टीम इंडिया इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हरा देती है तो वह T20 World Cup 2024 के फाइनल में पहुंच जाएगी।

कुलदीप ने कहा- हम निश्चित जीतेंगे वर्ल्डकप

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने अब तक T20 World Cup 2024 में शानदार गेंदबाजी की है। इस टूर्नामेंट में कुलदीप यादव ने मुश्किल समय में भारतीय टीम को सफलताएं दिलाई है। आईसीसी से बातचीत के दौरान कुलदीप यादव ने कहा कि ‘इस बार हम जरूर ट्राई करेंगे, ट्राई ही नहीं करेंगे बल्कि निश्चित तौर पर वर्ल्डकप की ट्रॉफी घर लेकर ही लौटेंगे।’

11 सालों से भारतीय टीम ने नहीं जीती है आईसीसी ट्रॉफी

आपको बता दें, भारतीय टीम ने पिछले 11 सालों से आईसीसी की एक भी ट्रॉफी नहीं जीती है। टीम इंडिया ने 2014 के T20 World Cup में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन उसे श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। T20 World Cup 2015 में टीम सेमीफाइनल में हार गई थी। T20 World Cup 2016 में भी टीम सेमीफाइनल में हार गई थी। T20 World Cup 2022 में भी भारतीय टीम सेमीफाइनल में हार गई थी। T20 World Cup 2024 में एक बार फिर से भारतीय टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है।

अर्शदीप सिंह की रिवर्स स्विंग देख बौखलाया पाकिस्तान, लगाया बॉल टेम्परिंग का आरोप


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा