श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

SRH का ‘सन’ शान से ‘राइज’, छुड़ा दिए IPL की सभी टीमों के ‘छक्के’

Sunrisers Hyderabad

L 2024 RCB vs SRH: आईपीएल 2024 में सनराइजर्स का सूरज शान से राइज हो रहा है। ये टीम टी20 के इतिहास की सबसे निर्मम हिटिंग में एक का प्रदर्शन कर रही है। इसी सीजन में पैट कमिंस एंड कंपनी के नाम दो बार 250 प्लस स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल के इतिहास में तो सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड ध्वस्त कर ही दिया है लेकिन अब वे टी20 क्रिकेट के ओवरऑल रिकॉर्ड पर भी दस्तक देने लगे हैं।

T20 के रिकॉर्ड स्कोर

हालांकि टी20 में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड अभी भी हैदराबाद द्वारा 15 अप्रैल को बनाए गए 287 रनों से काफी ज्यादा है, लेकिन इस बल्लेबाजी ने आगे भविष्य की उत्सुकता के दरवाजे खोल दिए हैं। कौन जानता है कल किस पाटा पिच पर क्या हो जाए। यह सब चलता रहा तो क्या पता इस सीजन में एक बार 300 पार भी देखने को मिल जाए! इसी बीच आइए नजर डालते हैं टी20 के इतिहास के सबसे बड़े स्कोर पर-

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा टीम स्कोर

T20 क्रिकेट में सबसे अधिक टीम स्कोर का रिकॉर्ड नेपाल के नाम दर्ज है। नेपाल की टीम ने 2023 एशियाई खेलों के दौरान हांगझाऊ में मंगोलिया के खिलाफ खेले गए ग्रुप मैच में सिर्फ 3 विकेट खोकर 314 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

इसके बाद 15 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद ने बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 3 विकेट खोकर 287 रन बनाए। ये टी20 के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इसके अलावा हैदराबाद में ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी उन्होंने 277 रन बनाकर अपना दम दिखाया।

अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच 2019 में देहरादून में हुए मैच में भी काफी रोमांच देखने को मिला था। अफगानिस्तान की टीम ने 3 विकेट खोकर 278 रन बनाए थे। वहीं 2019 में ही चेक गणराज्य और तुर्की के बीच इफ्लो कंट्री में खेले गए मैच में भी चेक गणराज्य ने 4 विकेट खोकर 278 रन बनाकर एक बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड:

ये रिकॉर्ड भी सनराइजर्स ने आज के मैच में अपने नाम किया। ये ना केवल लीग के इतिहास का बेस्ट स्कोर था बल्कि छक्कों के मामले में भी बेस्ट पारी थी। यानी हैदराबाद की टीम ने छक्कों के रिकॉर्ड के मामले में आज सभी टीमों के ‘छक्के’ छुड़ा दिए। छक्कों के रिकॉर्ड पर एक नजर आप यहां डाल सकते हैं-

22 छक्के: आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद ने Royal Challengers Bangalore (RCB) के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया।
21 छक्के: यह कारनामा RCB के नाम है। उन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया (PWI) के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में यह रिकॉर्ड बनाया था।
20 छक्के: दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने भी 2017 में दिल्ली में खेले गए मुकाबले में गुजरात लायंस के खिलाफ 20 छक्के लगाकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।
20 छक्के: मुंबई इंडियंस (MI) इस सूची में शामिल होने वाली पांचवीं टीम है। उन्होंने 2024 में हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 20 छक्के लगाए।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से कल मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन