श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

IPL 2024: ट्रेविस के आगे RCB ने पकड़ा अपना ‘हेड’, 39 गेंदों पर ठोकी सेंचुरी

Travis Head

IPL 2024 Travis Head: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के लिए रोमांच का पर्याय है। तेज गेंदबाजी, शानदार फील्डिंग और विस्फोटक बल्लेबाजी इस टूर्नामेंट की पहचान है। आज बल्लेबाजों की जन्नत कही जाने वाली एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर ये नजारे फिर से देखने के लिए मिले। सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इस मैच में ट्रेविस हेड की आतिशी ने आरसीबी के गेंदबाजों की आंखों को चौंधिया दिया।

ट्रेविड हेड की आतिशी

आईपीएल के इतिहास में कई धमाकेदार शतक देखने को मिले हैं, लेकिन कुछ बल्लेबाजों ने गेंदों की संख्या के मामले में जबरदस्त रिकॉर्ड बनाए हैं। ये एक ऐसा ही शतक था जो हेड ने महज 39 गेंदों पर पूरा किया। उन्होंने 41 गेंदों की पारी के दौरान 9 चौके और 8 छक्के लगाए।

आइए एक नजर डालते हैं आईपीएल के इतिहास में सबसे कम गेंदों में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों पर:

क्रिस गेल – 30 गेंदें (बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया, 2013):

क्रिस गेल आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम रखते हैं। उन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में धमाकेदार शतक जड़ा था।

युसूफ पठान – 37 गेंदें (मुंबई इंडियंस के खिलाफ, मुंबई, 2010):

आईपीएल के शुरुआती सीजन में, युसूफ पठान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मात्र 37 गेंदों में शतक लगाकर तहलका मचा दिया था।

डेविड मिलर – 38 गेंदें (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ, मोहाली, 2013):

2013 का सीजन आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतकों के मामले में यादगार रहा। डेविड मिलर ने भी इसी सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मात्र 38 गेंदों में शतक जड़ दिया था।

ट्रेविस हेड (सनराइजर्स हैदराबाद) – 39 गेंदें (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ, बेंगलुरु, 2024):

2024 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए तूफानी शतक देखने को मिला। ट्रेविस हेड ने एम चिन्नास्वामी में आरसीबी के खिलाफ मात्र 39 गेंदों में शतक जड़कर धमाल मचा दिया।

एडम गिलक्रिस्ट- 42 गेंदें (मुंबई इंडियंस के खिलाफ, मुंबई, 2008):

आईपीएल के शुरुआती दौर में भी विस्फोटक बल्लेबाजी देखने को मिली थी। बाएं हाथ के कंगारू तूफान एडम गिलक्रिस्ट ने 2008 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मात्र 42 गेंदों में शतक जड़कर सबको चौंका दिया था


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से कल मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन