श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

भारत में 35 साल बाद खेला जाएगा एशिया कप, पाकिस्तान होगा शामिल?

Asia Cup 2025: भारत को एशिया कप 2025 की मेजबानी मिल गई है। यह टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में होगा। इसमें पाकिस्तान के शामिल होने पर संशय है।
india will be host asia cup 2025

Asia Cup 2025: भारत को अगले साल यानी 2025 में होने वाले एशिया कप की मेजबानी मिल गई है। यह टूर्नामेंट 35 साल बाद भारत में खेला जाएगा। पिछली बार 1990-91 में भारत में एशिया कप खेला गया था। कहा जा रहा है कि 2025 का एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। हालांकि, इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान शामिल होगा या नहीं, यह बड़ा सवाल है।

दरअसल, पिछली बार 2023 में पाकिस्तान को एशिया कप की मेजबानी मिली थी, लेकिन भारत के इनकार करने के बाद इसे हाइब्रिड मॉडल के तहत आयोजित किया गया था। भारत ने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे।

Asia Cup 2025 में होंगे 13 मैच

बता दें कि 2027 में एशिया कप बांग्लादेश में होगा यह वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी के मुताबिक, एशिया कप में 13-13 मैच होंगे। दोनों सीजन में 6-6 टीमें शामिल होंगी। पांच टीमें भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान होंगी, जबकि छठी टीम का फैसला क्वालीफाइंग राउंड से तय होगा।

Asia Cup 2025: भारत ने आठ बार जीता एशिया कप

बता दें कि एशिया कप में भारत की बादशाहत देखने को मिली है। उसने आठ बार 1990-91, 1995, 2010,2016,2018 और 2023 में एशिया कप का खिताब जीता है। वहीं, श्रीलंका ने 6 बार, जबकि पाकिस्तान ने दो बार यह खिताब जीता है।

2026 में होगा महिला टी-20 एशिया कप

हाल ही में श्रीलंका में महिला टी-20 एशिया कप खेला गया था। फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हराकर पहली बार खिताब जीता। अगला एशिया कप 2026 में खेला जाएगा। इसमें कुल 15 मैच होंगे। हालांकि, यह कहां होगा इसका अभी फैसला नहीं हुआ है।

3 मैच, 3 बार आउट… इस गेंदबाज के सामने बेबस नजर आए सूर्यकुमार यादव


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से आज मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन