श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

IND vs SL: सीरीज बराबर करने उतरेगा भारत, प्लेइंग-11 में हो सकता है बदलाव

India vs Sri Lanka 3rd ODI

India vs Sri Lanka 3rd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच बुधवार को सीरीज का आखिरी और तीसरा वनडे मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार 2:30 PM पर शुरू होगा। भारतीय टीम बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले तीसरे वनडे मैच में पिछली हार को भुलाकर वापसी करने की कोशिश करेगी। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 27 साल से कोई वनडे सीरीज नहीं हारी है और अगर टीम को इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना है तो उसे अंतिम वनडे मैच में जीत दर्ज करनी होगी। सीरीज़ में श्रीलंका 1-0 से आगे है।

भारतीय मध्यक्रम रहा फ्लॉप (India vs Sri Lanka 3rd ODI)

श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दोनों ही वनडे मैचों में भारतीय सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को ठोस शुरुआत दिलाई है। कप्तान रोहित शर्मा ने दोनों मैचों में अर्धशतक जमाया है। रोहित शर्मा, शुभमन गिल और अक्षर पटेल के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज श्रीलंका के खिलाफ रन नहीं बना सका है। विराट कोहली, केएल राहुल, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर अभी तक पूरी तरह फ्लॉफ रहे हैं।

टीम में हो सकता है बदलाव

तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम में बदलाव किया जा सकता है। भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल खेल चुके रियान पराग को आज श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में खिलाया जा सकता है। पराग को ऑलराउंडर के रूप में टीम में शामिल किया जा सकता है। पराग को शिवम दुबे की जगह मौका मिल सकता है। विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की जगह पर ऋषभ पंत को इस मैच में मौका मिल सकता है।

गेंदबाजी डिपार्टमेंट हो सकता है बदलाव (India vs Sri Lanka 3rd ODI)

तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया के गेंदबाजी डिपार्टमेंट में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। यहां बाएं हाथ के पेसर अर्शदीप सिंह की जगह पर खलील अहमद को मौका दिया जा सकता है। खलील को अब तक दोनों ही मुकाबले में जगह नहीं मिली थी।

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद.


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से आज मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन