श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने रचा इतिहास, 7 गोल्ड समेत जीते इतने मेडल

Paris Paralympics 2024 में भारत ने इतिहास रच दिया। उसने इस बार 7 गोल्ड मेडल जीते। इसके साथ ही भारत ने पदकतालिका में पाकिस्तान को पीछे छोड़ा।
india performance at paris paralympics 2024

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत का सफर 8 सितंबर को खत्म हो गया। इस दौरान भारत ने कुल 29 मेडल जीते। इनमें 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

भारत पदक तालिका में किस स्थान पर रहा?

भारत पदकतालिका में 29 मेडल के साथ 18वें नंबर पर रहा। उसने साउथ कोरिया, स्विट्जरलैंड, अर्जेंटीना, बेल्जियम और पाकिस्तान जैसे देशों को पीछा छोड़ा। पैरालंपिक 2024 में भारत का प्रदर्शन लाजवाब रहा। उसने पैरालंपिक में इससे पहले कभी इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था।

Paris Paralympics: प्रवीण कुमार ने हाई जंप में भारत को दिलाया गोल्ड, बनाया रिकॉर्ड

भारत ने तोड़ा अपना पुराना रिकॉर्ड

भारत ने पैरालंपिक में अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इससे पहले, उसने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज समेत कुल 19 मेडल अपने नाम किए थे। वह पदक तालिका में 24वें स्थान पर रहा।  

पेरिस पैरालंपिक 2024 में पदक जिताने वाले भारतीय

  1. अवनि लेखरा- गोल्ड मेडल- महिला 10 मीटर एयर राइफल SH1 (शूटिंग)
  2. मोना अग्रवाल – ब्रॉन्ज मेडल- महिला 10 मीटर एयर राइफल SH1  (शूटिंग)
  3. प्रीति पाल-ब्रॉन्ज मेडल- महिला 100 मीटर रेस (T35) (एथलेटिक्स)
  4. मनीष नरवाल-सिल्वर मेडल- मेंस 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)
  5. रुबीना फ्रांसिस-ब्रॉन्ज मेडल- महिला 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)
  6. प्रीति पाल- ब्रॉन्ज मेडल- महिला 200 मीटर रेस (T35)
  7. निषाद कुमार- सिल्वर मेडल- मेन्स हाई जंप (T47)
  8. योगेश कथुनिया-सिल्वर मेडल- मेन्स डिस्कस थ्रो (F56)
  9. नितेश कुमार- गोल्ड मेडल – बैडमिंटन मेंस सिंगल्स (SL3)
  10. मनीषा रामदास-ब्रॉन्ज मेडल – बैडमिंटन महिला सिंगल्स (SU5)  
  11. थुलासिमथी मुरुगेसन- सिल्वर मेडल – बैडमिंटन महिला सिंगल्स (SU5)
  12. 12.सुहास एल यथिराज- सिल्वर मेडल- बैडमिंटन मेंस सिंगल्स (SL4)
  13. शीतल देवी-राकेश कुमार- ब्रॉन्ज मेडल- मिक्स्ड कंपाउंड ओपन (तीरंदाजी)
  14. सुमित अंतिल-गोल्ड मेडल- मेन्स जैवलिन थ्रो (एफ 64 वर्ग)
  15. दीप्ति जीवनजी- ब्रॉन्ज मेडल- महिला 400m (T20)
  16. नित्या श्री सिवन- ब्रॉन्ज मेडल – बैडमिंटन महिला सिंगल्स (SH6)
  17. शरद कुमार- स‍िल्वर मेडल- मेन्स हाई जंप (T63) में
  18. मरियप्पन थंगावेलु- ब्रॉन्ज मेडल – मेंस हाई जंप (T63)
  19. सुंदर सिंह गुर्जर- सिल्वर मेडल- मेंस शॉट पुट (F46) में
  20. अजीत सिंह-स‍िल्वर मेडल- मेन्स जैवलिन थ्रो (F46)
  21. हरविंदर सिंह- गोल्ड मेडल- मेन्स इंडिविजुअल रिकर्व ओपन
  22. सचिन सरजेराव खिलारी- सिल्वर मेडल- मेन्स शॉट पुट (F46)
  23. प्रणव सूरमा-सिल्वर मेडल- मेन्स क्लब थ्रो (F51)
  24. धर्मबीर- सिल्वर मेडल- मेंस क्लब थ्रो (F51)
  25. प्रवीण कुमार- गोल्ड मेडल- मेंस हाई जंप (T44)
  26. कपिल परमार-ब्रॉन्ज मेडल- जूडो मेन्स 60 किलो (J1)
  27. सिमरन शर्मा-ब्रॉन्ज मेडल- वूमेन्स 200 मीटर (T12) में
  28. होकाटो होटोजे सेमा- ब्रॉन्ज मेडल-  मेन्स शॉट पुट (F57) में
  29. नवदीप सिंह- गोल्ड मेडल- मेन्स जैवलिन थ्रो (F41)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पेरिस पैरालंपिक 2024 में ऐतिहासिक रहा। देश बेहद खुश है। हमारे बेहतरीन पैरा एथलीटों ने 29 मेडल जीते हैं। यह अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा