श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करना चाहेगी टीम इंडिया, हरमनप्रीत का खेलना संदिग्ध

Women’s T20 World Cup 2024 भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच 9 अक्टूबर को मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम श्रीलंका पर बड़ी जीत दर्ज करना चाहेगी।
Women’s T20 World Cup

IND W vs SL W Preview: Women’s T20 World Cup 2024 में भारतीय टीम का अगला मुकाबला श्रीलंका से हैं। यह मुकाबला 9 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम की इस टी20 विश्व में शुरुआत अच्छी नहीं रही।

भारतीय टीम पहले मैच में न्यूजीलैंड से हार गई थी। दूसरे मैच में भारतीय टीम ने वापसी की और पाकिस्तान को हरा कर अपना जीत का खाता खोला।

भारतीय टीम महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए में बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में बड़ी जीत दर्ज करके अपने नेट रन रेट में सुधार करने की कोशिश करेगी।

भारतीय टीम टूर्नामेंट में अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। विश्व कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारतीय महिला टीम को 58 रनों से हराया, वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ 106 रन के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए उसने 18.5 ओवर खेले।

भारत की टूर्नामेंट में अभी तक सबसे बड़ी समस्या बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन रहा है। भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और उप कप्तान स्मृति मंधाना अभी तक टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाई हैं।

शेफाली ने जहां पहले दो मैच में 2 और 32 रन बनाए। वहीं, मंधाना 12 और 7 रन ही बना सकी। मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर दबाव कम करने के लिए इन दोनों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

अभी तक दो मैच में 15 और 29 रन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर के गर्दन में चोट लगी है। श्रीलंका के खिलाफ उनका खेलना अभी संदिग्ध है।

हरमनप्रीत पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में बल्लेबाजी करते समय चोटिल हो गई थी और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा था। ऐसी परिस्थितियों में जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और रिचा घोष को बल्लेबाजी में अधिक जिम्मेदारी निभानी होगी।

मध्यम गति की गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में 19 रन देकर तीन विकेट हासिल करके अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम की अन्य गेंदबाज रेणुका सिंह और पूजा वस्त्राकर से भी टीम को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पूजा वस्त्राकर पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेली थी।

स्पिन विभाग की जिम्मेदारी दीप्ति शर्मा पर है लेकिन वह अभी तक अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल और लेग स्पिनर आशा शोभना ने दोनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है आगे भी उनसे टीम को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

टीम इस प्रकार है:

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल , सजना सजीवन।

श्रीलंका: विशमी गुणरत्ने, चमारी अटापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), नीलाक्षिका सिल्वा, हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, अमा कंचना, शशिनी गिम्हानी, इनोशी प्रियदर्शनी, अचिनी कुलसुरिया, सुगंधिका कुमारी, सचिनी निसानसाला, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका राणावीरा।

IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

haryana election results 2024 | cm pushkar singh dhami |
हरियाणा नतीजों ने भाजपाइयों में भरा जोश, केदारनाथ सहित दूसरे चुनावों में बढ़ी उम्मीद
Air Force Biggest Car Rally
वायुसेना की सबसे बड़ी कार रैली शुरू, 14 अक्टूबर को पहुंचेगी देहरादून
farooq abdullah | jammu kashmir election 2024 |
फारूक अब्दुल्ला बोले- जनता ने 5 अगस्त के फैसले को अस्वीकारा, अब्दुल्ला होंगे अगले CM
Teacher Molested Student
शिक्षक की शर्मनाक करतूत, कोचिंग पढ़ रही किशोरी के साथ की छेड़खानी
haryana election 2024 | wrestler vinesh phogat |
ओलंपिक में नहीं तो हरियाणा चुनाव में चला विनेश फोगाट का दांव, बीजेपी को दी मात
uttarakhand cyber attack case | cm pushkar singh dhami |
साइबर अटैक मामले को लेकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, अभी भी कुछ वेबसाइट बंद