श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनी पहली टीम

IND Vs ZIM Second T20 Match: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी-20 में इतिहास रच दिया है। उसने अपने नाम पर बड़ी उपलब्धि दर्ज कराई है
india vs zimbabwe t20 match abhishek sharma century

India vs Zimbabwe Second T20 Match: भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी-20 मैच में 100 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। टीम ने पहले टी-20 में हार के बाद जोरदार वापसी की है। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है। उनके नाम भी बड़ी उपलब्धि दर्ज है। टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 134 रनो पर सिमट गई।

India vs Zimbabwe Match: भारत ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। इसके पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2018 में 229 रन बनाए थे। वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया ने 14 छक्के लगाए। इससे पहले, अफगानिस्तान ने मीरपुर में 2019 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 छक्के लगाए थे।

India vs Zimbabwe Match: अंतिम 10 ओवर में बने 160 रन

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अंतिम के 10 ओवर में 160 रन बनाए, जो किसी भी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा है। इससे पहले, श्रीलंका ने केन्या के खिलाफ 2007 में अंतिम के 10 ओवर में 159 रन जोड़े थे। वहीं, अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ 2019 में 156 और न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2020 में 154 रन बनाए थे।

अभिषेक शर्मा की ऐतिहासिक पारी, IND ने ZIM को 100 रनों से रौंदा

सबसे कम पारियों में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा सबसे कम पारियों में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपनी दूसरी पारी में ही शतक बना दिया, जबकि दीपक हुड्डा को तीन और केएल राहुल को 4 पारियां लगी थीं।

भारत की तरफ से चौथा सबसे तेज शतक

अभिषेक शर्मा ने 47 गेंदों में शतक लगाया, जो भारत की तरफ से चौथा सबसे तेज शतक है। इससे पहले, रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 2017 में 25 गेंदों पर शतक लगाया था, जबकि सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में 2023 में 45 गेंदों पर सेंचुरी बनाई थी।

IND vs ZIM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने भारत को 13 रनों से हराया


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से कल मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन