श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

IND vs SL: वेंडरसे का कमाल, श्रीलंका ने दूसरे वनडे में भारत को हराया

IND vs SL

IND vs SL 2nd ODI Match: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला गया। यह मुकाबला कोलंबों के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 32 रनों से हरा दिया है और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का पहला मुकाबला टाई हो गया था। सीरीज का तीसरा मैच 7 अगस्त को खेला जाएगा।

श्रीलंका ने दिया 241 रनों का लक्ष्य (IND vs SL)

कोलंबो में रविवार को श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। श्रीलंका की पूरी टीम निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 240 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से अविष्का फर्नांडो और कामिंदु मेंडिस ने सबसे ज्यादा 40-40 रनों की पारी खेली। मैच के आखिरी ओवरों में वेलालगे ने भी तेजी से रन बनाए और 39 रनों की तेज पारी खेली। कुसल मेंडिस ने भी टीम के लिए महत्वपूर्ण 30 रन बनाए। भारत की तरफ से वॉशिंगटन सुंदर ने 3 और कुलदीप यादव ने 2 विकेट चटकाए। अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज को भी इस मैच में एक-एक सफलता प्राप्त हुई।

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाया भारत (IND vs SL)

241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा ने लगातार दूसरे वनडे में अर्धशतक जड़ा और 64 रनों की पारी खेली। अक्षर पटेल ने टीम के लिए 44 और शुभमन गिल ने 35 रनों की पारी खेली। इन तीनों के अलावा भारत के सभी बल्लेबाज फ्लॉफ रहे। विराट कोहली 14, श्रेयस अय्यर 7 रन बनाए। केएल राहुल और शिवम दुबे अपना खाता भी नहीं खोल पाए। भारत की पूरी टीम 42.2 ओवरों में 208 रनों पर सिमट गई।

रोहित शर्मा बने सर्वाधिक छक्के लगाने वाले कप्तान, मोर्गन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

वेंडरसे का करिश्माई प्रदर्शन (IND vs SL)

श्रीलंका की तरफ से लेग स्पिनर जेफरी वेंडरसे ने कमाल की गेंदबाजी की और भारतीय शीर्षक्रम को तोड़ के रख दिया। उन्होंने टीम के टॉप-6 बैटर्स को पवेलियन भेजा। श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने भी इस मैच में भी अच्छी गेंदबाजी की और 3 विकेट चटकाए। इसी के साथ श्रीलंका ने यह मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से आज मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन