श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

IND vs SA Final Update: फाइनल में रोहित-पंत फ्लॉप, कोहली के कंधे पर जिम्मेदारी

अब भारतीय क्रिकेट फैंस की पूरी उम्मीदें विराट कोहली और अक्षर पटेल पर टिकी हुई है। अगर विश्व कप का ये फाइनल मुकाबला जीतना है तो क्रिज पर कोहली और पटेल का टिकना बेहद जरूरी है...
IND vs SA Final Update capitan-rohit-sharma-and-rishabh-pant- suryakumar yadav out-keshav-maharaj-

IND vs SA Final Update: टी-20 वर्ल्ड कप का महा मुकाबला शुरू हो गया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। कप्तान रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली क्रीज पर आए। इस बीच भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है।

रोहित और पंत को महाराज ने भेजा पवेलियन

केशव महाराज ने रोहित शर्मा को हेनरिच क्लासेन के हाथों कैच करा दिया। रोहित 5 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 2 चौके लगाए। इस ओवर की आखिरी गेंद पर ऋषभ पंत भी आउट हो गए। पंत अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे और महाराज ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

भारत के लिए कठिन हुई जीत की राह (IND vs SA Final Update)

टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतना अब भारत के लिए कठिन बनता जा रहा है। भारतीय फैंस को रोहित और पंत से काफी उम्मीदें थीं। भारत को तीसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा। कगिसो रबाडा ने पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्हें आउट कर दिया। पंत ने 4 गेंद पर 3 रन बनाए।

विराट के कंधे पर टिकी जिम्मेदारी

अब भारतीय क्रिकेट फैंस की पूरी उम्मीदें विराट कोहली और अक्षर पटेल पर टिकी हुई है। अगर विश्व कप का ये फाइनल मुकाबला जीतना है तो क्रिज पर कोहली और पटेल का टिकना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें- IND vs SA: कप्तान रोहित शर्मा ने जीता सिक्के का खेल, पहले बल्लेबाजी का फैसला

ये है भारत और साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल।

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेट कीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्खिया, तबरेज शम्सी, ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, ब्योर्न फोर्टुइन, रेयान रिकेल्टन।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

heavy rain in uttarakhand | bridge broken in almora | forest department vehicle stuck in river |
भारी बारिश से अल्मोड़ा में टूटा पुल, वन विभाग की गाड़ी नदी में फंसी  
hathras satsang stampede incident | hathras satsang incident | hathras incident main accused |
Hathras Satsang Stampede : कोर्ट ने मुख्य आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
heavy rain red alert in uttarakhand | red alert in uttarakhand | uttarakhand monsoon |
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोगों से घर से न निकलने की अपील
IND vs ZIM
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 116 रनों का लक्ष्य, बिश्नोई की घातक गेंदबाजी
uttarakhand electricity rate | uttarakhand power department |
बिजली दरों में होगी बढ़ोतरी! यूपीसीएल दायर करेगा रिव्यू पिटीशन
Kathgodam Railway Station Video
चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, RPF जवान ने बचाई जान