श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

टीम इंडिया का विश्वकप जीतना पक्का, बस कर ले ये तीन काम

IND vs SA Final: टीम इंडिया अगर फाइनल मुकाबले में अपनी तीन कमजोरियों को दूर कर ले तो उसका T20 World Cup 2024 जीतना पक्का है। वे तीन कमजोरियां कौन-सी हैं, आइए जानते हैं...
ind vs sa final: भारत दूर कर ले ये तीन कमजोरी तो विश्वकप जीतना पक्का!

IND vs SA Final Match : टी-20 वर्ल्डकप 2024 (T20 World Cup 2024) का फाइनल मुकाबला आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड, जबकि साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। भारत ने अबतक शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन तीन कमजोरियां ऐसी हैं, जिनको दूर नहीं किया तो वर्ल्डकप जीतना मुश्किल हो सकता है। आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं…

1- विराट कोहली का फॉर्म (IND vs SA Final)

विराट कोहली का फॉर्म आईपीएल 2024 के बाद से रूठा हुआ है। वे रोहित के साथ टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला पा रहे हैं। अगर भारत को विश्वकप जीतना है तो कोहली के बल्ले का गरजना बेहद जरूरी है। उनके पास अपने आलोचकों को जवाब देने का सुनहरा मौका है। अगर वे फाइनल में अच्छी पारी खेलते हैं और भारत को विश्वकप ट्रॉफी दिलाते हैं तो उनके पिछले प्रदर्शन को लोग भूल जाएंगे। विराट ऐसे बल्लेबाज हैं, जो अकेले दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं।

2- शिवम दुबे का खराब फॉर्म (IND vs SA Final)

आईपीएल 2024 में आक्रामक और शानदार पारी खेलने वाले शिवम दुबे विश्वकप में बुरी तरह फेल साबित हुए। उनकी बिग सिक्स हिटर की छवि अभी तक देखने को नहीं मिली। ऐसे में उनके पास आखिरी मौका है कि वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ अच्छी पारी खेलकर आलोचकों का मुंह बंद कर सकें। अगर वे अच्छी पारी खेलते हैं तो भारत का विश्वकप जीतना पक्का है।

रोहित शर्मा ने इन दो खिलाड़ियों की जमकर की तारीफ, कहा- उनके सामने…

3- ऋषभ पंत का बल्ले से खराब प्रदर्शन

कुछ मैचों को छोड़ दें तो ऋषभ पंत का बल्ला भी अबतक खामोश ही रहा है। उनसे फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को बड़ी पारी की उम्मीद है। अगर वे अपने लय में आ जाएंगे तो विरोधी टीम के गेंदबाजों की खैर नहीं है। पंत जब फॉर्म में आते हैं तो बड़े-बड़े छक्के लगाते हैं। पंत की एक शानदार पारी भारत को ट्रॉफी दिला सकती है।

IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड से वसूला ‘लगान’, ये 5 खिलाड़ी रहे जीत के हीरो


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा