श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

IND vs NZ: सरफराज का शतक, पंत शतक से चूके; भारत ने पार की न्यूजीलैंड की लीड

IND vs NZ 1st Test बेंगलुरू टेस्ट में भारत धीरे-धीरे मैच में वापसी कर रहा है। सरफराज के शतक व पंत के 99 रनों की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड की लीड पार कर ली है।
IND vs NZ

IND vs NZ 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेंगलुरू में खेला जा रहा है। दूसरी पारी में भारतीय टीम ने अब तक पांच विकेट खोकर 433 रन बना लिए हैं। भारत की तरफ से सरफराज खान ने शतक जड़ा। ऋषभ पंत शतक से चूक गए और वह 99 के स्कोर पर आउट हुए। केएल राहुल और जडेजा इस समय क्रीज पर मौजूद हैं।

सरफराज ने 195 गेदों पर पर 18 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 150 रनों की पारी खेली। वहीं ऋषभ पंत ने 105 गेंदों पर 99 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 चौके व पांच छक्के लगाए। चौथे दिन का खेल शुरू होने पर भारत ने अपनी पारी 321/3 से शुरू की और न्यूजीलैंड की शेष 125 रनों की बढ़त को खत्म किया।

भारत की पहली पारी 46 रनों पर सिमट गई थी। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाए। इस तरह न्यूजीलैंड को 356 रनों की बढ़त मिली थी। न्यूजीलैंड की तरफ से रचिन रविंद्र ने 134 रनों की पारी खेली थी।

भारतीय टीम ने दूसरी पारी में शानदार शुरूआत की। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की। 35 रनों के निजी स्कोर पर यशस्वी जायसवाल को एजाज पटेल ने स्टंप आउट कराया।

कप्तान रोहित शर्मा अच्छी फॉर्म में दिख रहे थे। रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ा और 52 रनों के निजी स्कोर पर एजाज पटेल का शिकार बने।

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए सरफराज और विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की। विराट दुर्भाग्यशाली रहे और आज के खेल के आखिरी गेंद पर आउट हुए। सरफराज आज टेस्ट मैच के चौथे दिन शानदार शतक जड़ा और टिम साउदी का शिकार बने।

वहीं ऋषभ पंत 99 के स्कोर पर ओरुर्के का शिकार बने। भारतीय टीम अभी 77 रनों की लीड ले चुकी है। न्यूजीलैंड की तरफ से दूसरी पारी में अब तक एजाज पटेल को दो व टिम साउदी, ओरुर्के व ग्लेन फिलिप्स को 1-1 सफलता प्राप्त हुई है।

IND vs NZ: कोहली-सरफराज का अर्धशतक, न्यूजीलैंड के पास 125 रनों की लीड


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Bulldozer Action On Illegal Majar
हरिद्वार में बुलडोजर एक्शन, अवैध रूप से बने मजार को गिराया गया
IND vs NZ
IND vs NZ: सरफराज का शतक, पंत शतक से चूके; भारत ने पार की न्यूजीलैंड की लीड
uttarakhand education department
शिक्षा विभाग में CRP-BRP के 955 पदों पर भर्ती में बड़ा बदलाव, अब ऐसे होगा चयन
Chain Snatching In Rishikesh
ऋषिकेश में चेन स्नेचिंग की घटना से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
traffic police ai software
बेंगलुरु के अस्त्रम की तर्ज पर तैयार हो रहा ट्रैफिक पुलिस का AI सॉफ्टवेयर, होंगे ये बड़े फायदे
Heroin Recovered In Rudrapur
लाखों रुपये की हेरोइन क्रिस्टल के साथ एक तस्कर को पुलिस ने दबोचा