Hurricane Beryl: भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया।बारबाडोस (Barbados) के केंसिंग्टन ओवर में 29 जून को फाइनल मुकाबला खेला गया। इस बीच बारबाडोस से परेशान करने वाली खबर सामने आई है। भारतीय टीम हरिकेन बेरिल की वजह से होटल में कैद हो गई है।
Hurricane Beryl की वजह से एयरपोर्ट बंद
मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय टीम को सोमवार को बारबाडोस से न्यूयॉर्क पहुंचना था। इसके बाद यहां से भारत के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से ऐसा नहीं हो सका। हरिकेन बेरिल (Hurricane Beryl) आज रात को बारबाडोस में प्रभावी होगा, जिसकी वजह से यहां का एयरपोर्ट एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
𝗖.𝗛.𝗔.𝗠.𝗣.𝗜.𝗢.𝗡.𝗦 🏆#TeamIndia 🇮🇳 HAVE DONE IT! 🔝👏
— BCCI (@BCCI) June 29, 2024
ICC Men's T20 World Cup 2024 Champions 😍#T20WorldCup | #SAvIND pic.twitter.com/WfLkzqvs6o
यह भी पढ़ें- T-20 वर्ल्ड चैंपियन बना भारत, फाइनल में साउथ अफ्रीका को दी मात
चार्टर्ड प्लेन से भारत जाएगी टीम इंडिया
भारतीय टीम मौसम ठीक होने पर बारबाडोस एयरपोर्ट से एक विशेष चार्टर्ड प्लेन से सीधे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। ऐसी संभावना है कि टीम इंडिया को बारबाडोस से बाहर निकलने के लिए सोमवार देर शाम या मंगलवार सुबह तक इंतजार करना पड़ सकता है। टीम और स्टाफ सीधे बारबाडोस से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। ऐसे में भारतीय टीम के 3 जुलाई तक भारत पहुंचने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- जडेजा का रिप्लेसमेंट होगा यह ऑलराउंडर? IPL में दर्ज है खास रिकॉर्ड
पीएम मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बता दें कि भारत ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीता है। इससे पहले, 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने खिताब जीता था। भारतीय टीम की जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय टीम को बधाई दी है।