श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सूर्यकुमार यादव को उनकी पत्नी देविशा ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश, इंस्टा पर लगाई स्टोरी

भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर उनकी पत्नी ने उनके लिए एक स्पेशल पोस्ट किया है।
Devisha Shetty Special Birthday post

Devisha Shetty Special Birthday post: भारतीय टी20 टीम के कप्‍तान सूर्यकुमार यादव आज अपना 34वां जन्‍मद‍िन मना रहे हैं। सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 में मुंबई में हुआ था। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सूर्यकुमार ने 31 साल की उम्र में प्रवेश किया, लेकिन वह इंटरनेशनल लेवल पर आते ही छा गए।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में सूर्यकुमार का कैच तो हर किसी को याद होगा। सूर्यकुमार के उस कैच ने ही फाइनल मैच की तस्वीर बदल दी थी। उनका जबरदस्त कैच इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया।

टीम इंडिया में देरी से डेब्‍यू करने वाले सूर्यकुमार बहुत जल्दी ही क्रिकेट जगत में अपनी छाप छोड़ दी। इस मुकाम तक पहुंचने में उनके परिवार के साथ उनकी पत्नी का भी काफी सहयोग रहा। सूर्या की पत्नी देविशा सूर्या के साथ तब से हैं, जबसे वह घरेलू क्रिकेट खेलते थे।

आज सूर्यकुमार यादव के जन्मदिन पर हर कोई उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है। वहीं सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी ने भी अपने पति को खास तरीके से बर्थडे विश किया है। उन्होंने ने इस मौके पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर सूर्यकुमार यादव को लेकर अपना प्यार जताया है।

देविशा ने इंस्टाग्राम पर सूर्या के साथ कई तस्वीरें शेयर की और कैप्शन लिखा, ” आप मेरे सबसे अच्छे दोस्त, पति, प्रेमी , मेरी दुनिया और मेरे जीवन का सबसे अच्छा फैसला हो, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! मैं अपने हर दिन के लिए आपकी आभारी हूं। आपने मेरी इस दुनिया को शानदार बनाया है। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, और हमेशा करूंगी।

इससे पहले देविशा ने एक इंस्टा स्टोरी भी शेयर की, जिसमें सूर्या उनकी गोद में बैठे हुए हैं और स्टोरी के बैकग्राउंड में मुन्ना बड़ा प्यारा, मम्मी का दुलारा गाना बज रहा है।

सूर्यकुमार यादव ने 2016 में अपनी गर्लफ्रेंड देविशा शेट्टी से शादी की थी। दोनों की मुलाकात कॉलेज के एक फंक्शन के दौरान 2010 में हुई थी। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे, दोनों में पहले दोस्ती हुई, फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गया और दोनों ने शादी कर ली।

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, हरमनप्रीत ने दागे दो गोल


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए