श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सूर्यकुमार यादव के लिए क्यों इतनी खास हैं उनकी पत्नी देविशा शेट्टी?

Suryakumar Yadav Wife

Suryakumar Yadav Wife: T20 World Cup 2024 में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। सुपर 8 में इंडिया ने कल खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान को 47 रनों से हरा दिया। इस T20 World Cup 2024 में भारत के 360 डिग्री सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर चल रहा है। अफगानिस्तान के खिलाफ सूर्या अपने पुराने रंग में दिखे और महज 28 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। इस समय सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी भी चर्चा में है। आइए आपको सूर्य कुमार यादव की पत्नी के बारे में बताते हैं…

देविशा को डांस में है गहरी रुचि (Suryakumar Yadav Wife )

भारतीय टीम के खतरनाक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी एक सफल क्लासिकल डांसर हैं। उन्होंने अपने डांस के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। देविशा बच्चों को डांस की ट्रेनिंग भी देती हैं। वह मुंबई में बच्चों को क्लासिकल डांस सिखाती हैं। सूर्यकुमार यादव और देविशा की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है।

कॉलेज में हुआ था सूर्यकुमार यादव को देविशा से प्यार

देविशा मूलरूप से दक्षिण भारतीय हैं। देविशा ने अपनी पढ़ाई मुंबई से की है। देविशा ने मुंबई के आर ए पोद्धार कॉलेज और कॉमर्स एंड इकोनाॉमिक्स से ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। देविशा और सूर्यकुमार यादव की मुलाकात ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान ही हुई। देविशा कॉलेज के कार्यक्रम में डांस कर रही थीं, इस दौरान सूर्या ने उन्हें देखा और पहली ही नजर में दिल दे बैठे। 2016 में इन दोनों ने शादी कर ली। जब सूर्यकुमार यादव की शादी हुई थी, तब उन्होंने एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला था।

सूर्यकुमार के लिए बैकबोन हैं पत्नी देविशा(Suryakumar Yadav Wife )

सूर्या की जब शादी हुई थी उस वक्त वो आईपीएल और घरेलू टूर्नामेंट खेलते थे। हालांकि देविशा ने सूर्या से कभी कोई शिकायत नहीं की बल्कि उनका जमकर सपोर्ट किया देविशा ने सूर्यकुमार यादव को भारत के लिए खेलने के लिए लगातार मेहनत करने में उनकी मदद की। देविशा ने सूर्या के लिए अच्छे कोच, न्यूट्रिशियन उनके वर्कलोड सभी बातों का खास ध्यान रखा। पत्नी का सपोर्ट सूर्यकुमार यादव के काफी काम आया और उन्होंने साल 2021 में भारत के लिए अपना पहला टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। डेब्यू के बाद सूर्या ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वर्तमान समय में भारत के स्टार बल्लेबाज बन गए। उन्हें भारत का 360 डिग्री भी कहा जाता है।

जादुई दुनिया की सैर कराएगा BB OTT 3 का नया घर, देखें Inside तस्वीरें


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से आज मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन