श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Team India के इस तेज गेंदबाज ने रचाई शादी, जयदेव ने शेयर की फोटो

Chetan Sakariya Wedding

Chetan Sakariya Wedding: भारतीय टीम के एक खिलाड़ी ने हाल ही में शादी कर ली। इस खिलाड़ी ने पिछले साल ही सगाई की थी और अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। भारतीय खिलाड़ी जयदेव उनादकट ने इस खिलाड़ी की शादी की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को दी है। उनादकट ने फोटो शेयर करते हुए बताया कि भारतीय तेज गेंदबाज चेतन सकारिया शादी के बंधन में बंध गए हैं।

चेतन सकारिया ने की शादी

26 साल के भारतीय तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने शादी कर ली है। उन्होंने मेघना जंबुचा के साथ पिछले साल सगाई की थी और अब सात फेरे लेकर शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। मेघना जंबुचा भी भारतीय क्रिकेटर हैं। दोनों की शादी की जानकारी जयदेव उनादकट ने दी है। ये दोनों खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट्र की टीम के लिए खेलते हैं।

जयदेव उनादकट ने दी बधाई

जयदेव उनादकट ने चेतन को बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा कि ‘प्रिय चेतन, करियर के शुरुआत से ही मैंने आपको कुछ शानदार स्पेल डालते हुए और मैच जिताते हुए देखा है। लेकिन जाहिर तौर पर यह आपकी जिंदगी का सबसे लंबा और अहम स्पेल होगा। मैं आप दोनों के लिए खुशियों की कामना करता हूं।’

2021 में किया था डेब्यू

चेतन ने जुलाई 2021 में श्रीलंका दौरे पर इंटरनेशनल डेब्यू किया था, लेकिन वह अभी तक टीम इंडिया के लिए सिर्फ 1 वनडे और 2 टी20 मैच खेल सके हैं। चेतन ने राजस्थान रॉयल्स की टीम से अपना आईपीएल डेब्यू किया था। 2024 में वह आईपीएल 2024 की विजेता टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे।

जानिए भारतीय टीम श्रीलंका दौरे के लिए कब होगी रवाना, किसे मिलेगी टीम की कमान


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए