श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Monsoon 2024: जगन्नाथ मंदिर का भीगा पत्थर, अब होगी झमाझम बारिश!

stone of Jagannath temple | story of Jagannath temple | weather update 2024

Lord Jagannath Temple: इस बार मानसून कब आएगा, कैसी बारिश होगी और कब लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। आज इन सवालों का जवाब हर कोई जानना चाहता है। हर दिन करोड़ों लोग मौसम विभाग की भविष्यवाणी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग से पहले एक पत्थर ने मानसून के आने की भविष्यवाणी कर दी है। जी हां कानपुर के घाटमपुर के भीतरगांव ब्लॉक के बेहटा बुजुर्ग गांव के चमत्कारी माने जाने वाले भगवान जगन्नाथ मंदिर ने लोगों को आखिरकार संकेत दे दिया। मंदिर के गुंबद में लगे पत्थरों में आई बूंदों ने मानसून के जल्द आने की आशा जगा दी है।

मानसून की भविष्यवाणी करता है पत्थर

दरअसल, कानपुर का बेहटा बुजुर्ग में भगवान जगन्नाथ का मंदिर अपने आप में बहुत कुछ रहस्य समेटे हुए हैं। कहा जाता है कि मंदिर के गुंबद पर जड़े पत्थर में मानसून आने से पहले ही बूंदें आ जाती हैं, जिसे देखकर पुजारियों को ये पता चल जाता है कि मानसून आने वाला है।

इन भगवान की मूर्तियां हैं स्थापित

देश-विदेश में मानसून मंदिर के नाम से फेमस इस मंदिर के गर्भगृह में भगवान जगन्नाथ, बलदाऊ और बहन सुभद्रा की काले पत्थर की मूर्तियां स्थापित हैं। मुख्य मंदिर की बाहर से दिखने वाली आकृति रथनुमा आकार की है, जो 12 खंभों पर बना हुआ है। मंदिर की गुंबद में लगा एक पत्थर मानसून के महीने भर पहले बारिश की भविष्यवाणी कर देता है। अब ये पत्थर गीला सा दिखने लगा है। लेकिन, इस पर बूंदें नहीं बनी है।

भगवान विष्णु का लगा है चक्र

वहीं, इस मंदिर की खास बात ये है कि यहां मंदिर के शिखर पर अष्टधातु से बना भगवान विष्णु का चक्र लगा है। इसके अलावा मंदिर के गुंबद में चक्र के अलावा गुंबद पर चक्र के चारों तरफ मोर की आकृतियां बनी हैं। मंदिर की दीवारें लगभग 14 फीट ऊंची हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा