श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Vaishakh Purnima 2024: वैशाख पूर्णिमा के दिन घर पर करें सत्यनाराण पूजा, जानें महत्व

Vaishakh Purnima 2024 | Satyanaran Puja | Vaishakh Purnima | Purnima

Vaishakh Purnima 2024: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन स्नान, दान, पूजा और व्रत का बड़ा ही विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि इस दिन सत्यनारायण की पूजा करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। जी हां, पूर्णिमा के दिन घर पर सत्यनारायण पूजा का अनुष्ठान कराने पर भगवान सत्यनारायण का आशीर्वाद बना रहता है और घर पर सुख-समृद्धि बनी रहती है।

वहीं, इस वर्ष गुरुवार 23 मई 2024 को वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि पड़ रही है। इसी दिन बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima 2024) भी है। पूर्णिमा पर पीपल वृक्ष की पूजा का महत्व है, इसलिए इसे पीपल पूर्णिमा (Peepal Purnima 2024) भी कहा जाता है।

यह है शुभ मुहुर्त

वैशाख पूर्णिमा के दिन पूर्णिमा तिथि सुबह 22 मई शाम 06 बजकर 47 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन 23 मई को शाम 07 बजकर 22 मिनट पर इसका समापन हो जाएगा। उदयातिथि के अनुसार 23 मई को वैशाख पूर्णिमा मनाई जाएगी।

पूजा की विधि

वैशाख पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इसके बाद पूजा के लिए एक चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाकर उसके ऊपर सत्यनारायण भगवान की फोटो स्थापित करें। फिर चौकी के चारों तरफ केले के पत्ते भी बांधें। चौकी के पास शुद्ध जल से भरा एक कलश रखें और घी का दीपक जलाएं।

अब षोडशोपचार विधि से भगवान सत्यनारायण की पूजा करें। फल-फूल आदि अर्पित कर सत्यनारायण कथा का पाठ करें। कथा के बाद आरती करें और फिर प्रसाद विरतण करें। प्रसाद के रूप में इस दिन आटे का चूरन, पंचामृत, मौसमी फल, मिष्ठान और तुलसी दल आदि जरूर रखें।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा