श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सावन मास में केदारनाथ में भगवान शिव का होता है रोज महाभिषेक, जानें महत्व   

sawan 2024 | lord shiva mahabhishek | kedarnath dham |

Sawan 2024 : श्रावण मास के प्रथम सोमवार को श्री केदारनाथ धाम में प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और ऐश्वर्य के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्री केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग ने समस्त देशवासियों को श्रावण मास की अनंत शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पवित्र श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का महापर्व है। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग इस दिव्य हिमालय के उतुंग शिखर पर विराजमान है, जहां सतयुग से ही अब तक निरंतर भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की जाती है।

मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग ने बताया कि श्रावण मास में केदारनाथ में भगवान शिव का नित्य महाभिषेक और अर्चन किया जाता है, जिसे दिव्य श्रावण मास के पवित्र पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष श्रावण माह के महापर्व में प्रतिदिन भगवान शिव को नित्य फलों का अर्चन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रावण मास में एक माह तक नित्य भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा की जाएगी। यह पूजा पूरे विश्व की शांति एवं कल्याण के लिए की जा रही है। उन्होंने भगवान केदारनाथ से समस्त देशवासियों और शिव भक्तों के कल्याण की कामना की है।

महाराष्ट्र के नासिक से केदारनाथ धाम पहुंचे सविदानंद मंडलेश्वर ने बताया कि केदारनाथ धाम में पूर्ण श्रावन मास का अनुष्ठान किया जा रहा है, जो बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, तीर्थ पुरोहित समाज और जिला प्रशासन के सहयोग से संपन्न किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा एक माह तक अनुष्ठान किया जाएगा। इसमें प्रतिदिन 30 हजार वस्तुओं को ईश्वर को समर्पित किया जाएगा। इनमें हर रोज 3100 फलों का अर्पण किया जाएगा, जिन्हें चढ़ावे के बाद दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा।

यह भी देखें : कांवड़ रूट पर नेम प्लेट के सरकार के फैसले पर SC ने लगाई अंतरिम रोक

उन्होंने इस अनुष्ठान को विशेष बताते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य पूरे विश्व की शांति, सद्भाव एवं कल्याण करना है। वहीं, केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि श्रावण मास के पहले सोमवार को ब्रह्म कमल से भगवान शिव की आराधना की गई। उन्होंने श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए सभी के कल्याण की मंगलकाना की है।

यह भी देखें : Sawan 2024: सावन महीने में अपने ससुराल कनखल में निवास करते हैं शिव, पढ़ें पूरी खबर


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए