श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

रक्षाबंधन के बाद इन तीन राशियों के जातक रहें सावधान, आएगा बड़ा संकट!

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन के बाद तीन राशियों के जातकों को सावधान रहना होगा। नहीं तो वे बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।
raksha bhandhan 2024: इन तीन राशियों के जातक रहें सावधान

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन का त्योहार इस बार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इस मौके पर सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और धनिष्ठा नक्षत्र समेत कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जो इस त्योहार को बेहद ख़ास बना रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर इस त्योहार पर भद्रा और पंचक की अशुभ छाया भी पड़ रही है। शनि भी उल्टी चाल चलते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसका तीन राशियों पर बुरा असर पड़ सकती है। ये तीन राशियां कौन-सी हैं, आइए जानते हैं…

1. तुला राशि

तुला राशि के व्यापारियों की चिंताएं बिजनेस में ग्रोथ न होने से बढ़ जाएंगी। राजनीति से जुड़े जातकों पर कोई बड़ा आरोप लग सकता है। उनकी प्रतिष्ठा धूमिल होने की आशंका है। वहीं, जॉब करने वालों का सीनियर से पंगा हो सकता है, जबकि स्टूडेंट्स ते कम्युनिकेशन में बाधा आएगी। प्रोजेक्ट वर्क टाइम पर पूरा नहीं होगा, जिससे टीचर नाखुश रहेंगे।

रक्षाबंधन पर न करें ये गलती, जानिए भाई को किस उंगली से लगाना चाहिए तिलक

2. सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के आत्मविश्वास और साहस में कमी आने की संभावना है। व्यापारियों को बिजनेस में विवाद का सामना करना पड़ सकता है। लाभ के मार्जिन में भी गिरावट आने की संभावना है। वहीं, नौकरी करने वालों की कार्यस्थल पर तकनीकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

3. मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों, खासकर छात्रों को बेहद संभल कर रहने की जरूरत है, क्योंकि करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार के लिए भी यह समय अनुकूल नहीं है। पैतृक संपत्ति में भी विवाद का सामना करना पड़ा सकता है। कानूनी अड़चनें भी बढ़ेंगी। वहीं, ऑफिस में काम पूरा करने में काफी मुश्किलें आएंगी। पैसों की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है।

Raksha Bandhan 2024: भद्रा काल में क्यों नहीं बांधी जाती राखी? जानें वजह


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से आज मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन