श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Loksabha Election : फिर उठा गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने का मुद्दा

Loksabha Election 2024 | CM Dhami | Akhand Parashuram Akhara |

Loksabha Election 2024 : चुनाव से पहले गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग फिर जोर पकड़ने लगी है। हरिद्वार श्री अखंड परशुराम अखाड़े के कार्यकर्ताओं ने गंगा पूजन किया और सरकार से गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की। गौरतलब है कि ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर यात्रा की शुरुआत की है। उनके समर्थन में श्री अखंड परशुराम अखाड़े के कार्यकर्ताओं ने भी सरकार के सामने अपनी आवाज को बुलंद की है।

अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि गाय सनातन संस्कृति का आधार है और गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में वो वोट मांगने वाले प्रत्याशियों से भी अपील करेंगे कि सांसद बनकर सदन में गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की आवाज को उठाएंगे।

पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि हिंदू समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए केंद्र सरकार गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दे। गौवध रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया जाए। उन्होंने कहा कि गौवध रोकने के लिए बना वर्तमान कानून बेहद लचीला है। इस कारण गौवंश के वध पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। गौ हत्या रोकने के लिए गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए और कड़ा कानून बनाया जाए। भागवताचार्य पवन कृष्ण शास्त्री और आचार्य विष्णु प्रसाद ने कहा कि गाय के संरक्षण संवर्धन में सभी को सहयोग करना होगा। गौमाता को जनहित में राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाना चाहिए।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Employment Fair
युवाओं को अच्छी कंपनियों में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 5 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला
naini lake railing broken | naini lake incident |
नैनीझील की रेलिंग टूटने से 6 लोग गिरे, पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने बचाई जान
crop ruined in uttarkashi | unseasonal rain in Uttarkashi |
बेमौसम बारिश से धान और राजमा की खड़ी फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग  
Jal Jeevan Mission
जल जीवन मिशन की करोड़ों की योजनाएं वन कानूनों में अटकीं, तीन परियोजनाओं को मिली हरी झंडी
mdda parking | mussoorie bakery hill |
एमडीडीए पार्किंग को लेकर मजदूरों का हल्ला बोल, अनिश्चितकालीन धरना किया शुरू
uttarkashi news: रस्सी और तने के सहारे नदी पार कर रहे लोग
तने और रस्सी के सहारे नदी पार कर रहे ग्रामीण, राशन को भी हुए मोहताज