श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

शनिवार को काले तिल डालकर जलाएं दीपक, शनिदेव बदल देंगे आपका भाग्य

Shanidev: शनिवार के दिन 4 जगहों पर काले तिल डालकर दीपक जलाने से शनिदेव महाराज आपका भाग्य बदल देंगे। पढ़ें, पूरी खबर...
shanidev

Shanidev: अक्सर हम घर में दीपक जलाते हैं। हिंदू धर्म में दीपक जलाने का विशेष महत्व माना जाता है। हिंदू धर्म में ये परंपरा सदियों से देखी जा रही हैं। कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि घर में दीपक जलाने से सकारात्मक उर्जा पैदा होती है और सभी प्रकार की नकारात्मकता को खत्म कर देता है। अब बात करते है कि शनिवार की शाम को 4 जगह पर दीपक जलाने से क्या फायदे मिलते हैं। कुछ ज्योतिषियों का कहना है कि इन 4 जगहों पर दीपक जलाने से सभी प्रकार के दोष खत्म हो जाते हैं और शनि महाराज से मांगी गई सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है।  आइए जानते हैं कि वह कौन-सी 4 जगह है, जहां पर शनिवार के दिन दीपक जलाना चाहिए…

1. शनिदेव (Shanidev) के मंदिर में

शनिवार की शाम को शनिदेव के मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। दीपक जलाने के साथ-साथ हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि क्या दीपक में काला तिल डाले हैं कि नहीं। ऐसा माना जाता है कि दीपक में काला तिल डालने से शनिदेव की कृपा, धन लाभ और गरीबी दूर होती है। इसके साथ ही कई प्रकार की नकारात्मक घटनाओं से बचाव होता है।

यह भी पढ़ें:

इन राशि के लोगों को पहली नजर में हो जाता है प्यार, जानें वजह

2. घर के मुख्य द्वार के दाईं तरफ

आपको बता दें, मुख्य द्वार के दाईं तरफ दीपक जलाना बहुत शुभ माना होता है। यहां पर दीपक जलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में धन की प्राप्ति होती है, जिससे जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं और परिवार में सुख समृद्धि बन जाती है। साथ ही राहु का दुष्प्रभाव भी कम हो जाता है।

3. घर में बने मंदिर में

ऐसा माना जाता है कि घर के मंदिर में ही आपके देवी-देवता रहते हैं। इसलिए उनके लिए भी घर में दीपक जलाना चाहिए। मंदिर या पूजा स्थल पर दीपक जलाना काफी शुभ माना जाता है। कहते हैं भगवान के सामने जलने वाला दीपक हमारे मन के अंधकार को भी दूर करता है। साथ ही घर में सकरात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

4. पीपल के पेड़ के नीचे

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से शनि की साढ़ेसाती से राहत मिलती है। इस दिन शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए और शाम के समय पीपल के नीचे दीपक जलाना चाहिए। इससे शनिदेव की कृपा बनी रहती है।

यह भी पढ़ें:

Jyeshtha Month 2024: आज से शुरू हुआ ज्येष्ठ का महीना, जानें व्रत त्योहारों की पूरी डिटेल


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा