श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Hartalika Teej 2024 Puja Vidhi: हरतालिका तीज कब है? जानें पूजा विधि

Hartalika Teej 2024 Puja Vidhi: हरतालिका तीज 2024 इस साल 7 सितंबर को है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। आइए, जानते हैं पूजा-विधि...
hartalika teej 2024 puja vidhi

Hartalika Teej 2024 Puja Vidhi: हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का बड़ा महत्व है। यह भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रहती हैं।

माना जाता है कि हरतालिका तीज पर व्रत रहने से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है और पति-पत्नी के बीच के रिश्ते मजबूत होते हैं।

हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। आइए, आपको बताते हैं कि इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा कैसे करें…

हरतालिका तीज का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, तृतीया तिथि की शुरुआत 05 सितंबर यानी गुरुवार को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर होगी। इसका समापन 06 सितंबर यानी शुक्रवार को दोपहर 03 बजकर 21 मिनट पर होगा।

गणेश चतुर्थी 2024 कब है? जानें बप्पा की कितनी बड़ी मूर्ति घर लाएं

ऐसे में हरतालिका तीज का व्रत शुक्रवार को रखा जाएगा। पूजा करने का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 02 मिनट से से सुबह 08 बजकर 33 मिनट तक का होगा। इस मुहूर्त में पूजा करने से दोगुना लाभ मिलेगा।

हरतालिका तीज पूजा विधि

हरतालिका तीज पर पूजा-अर्चना करने के लिए सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें, फिर सूर्य देव को जल अर्पित करें और मंत्रों का जाप करें। इसके बाद घर और मंदिर की सफाई करें।

यह सब करने के बाद चौकी पर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की मूर्ति को रखें। फिर महादेव का अभिषेक करें और उन पर बेलपत्र और धतूरा चढ़ाएं।

इस मंदिर में एक नहीं, तीन धर्मों के देवी-देवताओं की होती है पूजा

मां पार्वती पर सोलह श्रृंगार की चीजें चढ़ाएं, फिर दीपक जलाकर आरती करें। इसके बाद हरतालिका तीज व्रत कथा का पाठ करें। अंत में भगवान भोलेनाथ को खीर और फल समेत बाकी चीजों का भोग लगाएं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए