श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Sawan 2024: सावन का पहला सोमवार आज, इस बार सावन में होंगे पांच सोमवार

First Sawan Somwar 2024

First Sawan Somwar 2024: श्रावस मास का पवित्र महीना आज से शुरू हो रहा है। सावन का महीना हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण महीना माना गया है। इस बार सावन का पहला दिन सोमवार और आखिरी दिन भी सोमवार ही पड़ रहा है। यह संयोग 72 सालों बाद बना है। इस बार सावन माह में पांच सोमवार होंगे। इस बार सावन का महीना 19 अगस्त 2024 को समाप्त होगा। भगवान शिव बहुत ही भोले-भाले हैं, ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव मात्र एक लोटे जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं। सावन के महीने में जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से भोलेनाथ की पूजा करता है, भगवान भोलेनाथ उसकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।

सावन सोमवार व्रत 2024
पहला सावन सोमवार व्रत- 22 जुलाई 2024
दूसरा सावन सोमवार व्रत- 29 जुलाई 2024
तीसरा सावन सोमवार व्रत- 5 अगस्त 2024
चौथा सावन सोमवार व्रत- 12 अगस्त 2024
पांचवां सावन सोमवार व्रत- 19 अगस्त 2024

इस तरह करें शिव की पूजा
प्रात:काल में स्नान आदि से निवृत होकर साफ कपड़े धारण कर लें। पूजन सामग्री के साथ पूजा घर या शिव मंदिर जाएं। अगर घर पर ही मंदिर है तो मंदिर की साफ-सफाई कर लें। सबसे पहले शिव जी का जल से अभिषेक करें। उसके बाद उनको चंदन, अक्षत्, बेलपत्र समेत सभी पूजन सामग्री एक-एक करके अर्पित करें। इस दौरान शिव मंत्र का उच्चारण करते रहें। सभी वस्तुएं अर्पित करने के बाद शिवलिंग की आधी परिक्रमा करें। फिर शिव जी को प्रणाम करें। पूजा के बाद आप शिव चालीसा या फिर सोमवार की व्रत कथा पढ़ सकते हैं। उसके समापन पर घी का दीपक जलाएं और महादेव की आरती करें।

सावन सोमवार व्रत का महत्व
सावन सोमवार के व्रत से भक्त के सभी कष्टों का निवारण होता है और वह सुखी जीवन व्यतीत करता है। सावन सोमवार को व्रत रखने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जिन लोगों के विवाह में कोई बाधा हो या देरी हो रही है तो उनको सावन सोमवार व्रत करना चाहिए।

गर्लफ्रेंड के संग शादी के बंधन में बंधे क्रिकेटर दीपक हुड्डा, सोशल मीडिया पर दी जानकारी


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा