श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

मासिक प्रदोष व्रत किस दिन है? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

masik pradosh vrat | pradosh vrat shubh muhurt |

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बड़ा ही विशेष महत्व है। हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यह व्रत रखा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत रखने से जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं। यह दिन भगवान शिव को समर्पित है, इसलिए शिव जी की कृपा से व्यक्ति को मानसिक शांति की प्राप्ति भी होती है। चलिए ऐसे में जानते हैं कि मासिक प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा और पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या होगा।

मई के महीने में वैशाख मास का दूसरा प्रदोष व्रत 20 मई 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 9 मिनट से 9 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। साथ ही शाम के वक्त प्रभु शिव की आराधना करना चाहिए, जिससे आपको लाभ की प्राप्ति होती है।

प्रदोष व्रत पूजा विधि

इस व्रत को करने के लिए आपको पूजा स्थल को साफ करना चाहिए और खुद भी स्नान-ध्यान करना चाहिए। फिर आपको भगवान शिव का ध्यान करते हुए धूप-दीपक जलाना चाहिए और शिवलिंग का जलाभिषेक करना चाहिए। इस दिन पूजा के दौरान भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा आदि आप अर्पित कर सकते हैं।

भगवान शिव को इन मंत्रों के जप से करें प्रसन्न

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

नमामिशमीशान निर्वाण रूपं विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं’।।

ऊँ शं शंकराय भवोद्भवाय शं ऊँ नमः।।

ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ।।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा