श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

10 मई से शुरू होगी चार धाम यात्रा, अंतिम चरण में तैयारियां

Char Dham Yatra | KLEDARNATH | UTTARAKHAND | SHRESHTH UTTRAKHAND

Uttarakhand Chardham Yatra 2024: उत्तराखंड देवों की भूमि है। यहां केदनारनाथ से लेकर बदरीनाथ तक चारों धाम करोड़ों भक्तों की आस्था का केंद्र है। हर साल चार धाम यात्रा के लिए लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचते हैं। लोग बड़े ही उत्साह के साथ इस दिव्य यात्रा में दूर-दूर से शामिल होने के लिए आते हैं। इस साल चार धाम यात्रा 10 मई से शुरू होने जा रही है। अक्षय तृतीया के मौके पर सबसे पहले गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। इसके बाद यमुनोत्री, केदारनाथ, और बद्री विशाल के कपाट खुलेंगे और फिर श्रद्धालुओं का चार धाम यात्रा करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

चार धाम यात्रा शुरू होने में करीब 1 महीने से ज्यादा का वक्त है। केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम में अभी चारों तरफ बर्फ ही बर्फ है। पहाड़ों पर करीब 5 से 6 फीट तक बर्फ जमी हुई है। इसी को लेकर उत्तराखंड की धामी सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएम धामी चार धाम यात्रा को लेकर संबंधित सभी विभागों के साथ पहले ही समीक्षा बैठक कर चुके हैं और अब वो यात्रा की तैयारियों की खुद मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

केदारनाथ में प्रशासन ने मजदूरों को काम पर लगा दिया है। केदारनाथ धाम में हैलीपैड तक जाने के लिए रास्ता बनाया जा चुका है। जल्द ही धाम में मंदिर परिसर से भी बर्फ हटा दी जाएगी। मार्च में हुई भारी बर्फ भारी से केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई थी। हालांकि, गर्मी बढ़ने के साथ अब ये बर्फ तेजी से पिघल रही है। प्रशासन भी बर्फ को हटाने के काम में जुटा हुआ है। 

पिछले साल बना था रिकार्ड

केदारनाथ धाम में यात्रियों के रहने की व्यवस्था भी की जा रही है। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। बता दें कि, पिछले साल हुई यात्रा में श्रद्धालुओं के सैलाब ने नए रिकार्ड कायम किया था। 

साल 2023 में हुई यात्रा में 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जिनमें सबसे ज्यादा केदारनाथ धाम में 19 लाख 61 हजार 277, बदरीनाथ धाम में 18 लाख 25 हजार 132, गंगोत्री में 9 लाख 5 हजार 174, यमुनोत्री में 7 लाख 35 हजार 244 और हेमकुंड साहिब में 1 लाख 77 हजार 463 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजयेंद्र अजय ने बताया कि, प्रदेश सरकार और बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति व्यवस्थाओं को समय पर दुरुस्त करने में जुटी हुई है। कोशिश यही है कि समय से पहले सभी इंतजाम कर लिये जाएं।

चार धाम यात्रा 2024 को लेकर शासन-प्रशासन अपने स्तर से तैयारियों में जुटा है। लगातर बैठके हो रही हैं। फैसले लिए जा रहे हैं और समयबद्ध तरीके से काम निपटाए जा रहे हैं। उत्तराखंड सरकार को उम्मीद है कि इस साल चार धाम यात्रा में रिकार्ड तोड़ श्रृद्धालु आएंगे और भक्ति की ये यात्रा बिना किसी बाधा के संपन्न हो सकेगी। लाखों भक्तों के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराना आसान काम नहीं है। इसलिए सरकार और प्रशासन मिलकर इस काम में जी जान से जुटा है। कोशिश यही है कि चारधाम के अनुभव को भक्तों के लिए यादगार बनाया जा सके।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

uttarakhand cm vatsalya yojana
सीएम वात्सल्य योजना में फर्जीवाड़ा, अपात्र और मृतक भी ले रहे हैं लाभ
pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त