श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

अक्षय तृतीया पर राशि के अनुसार खरीदें ये सामान, माता लक्ष्मी करेंगी धन वर्षा

Akshaya Tritiya 2024: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का खास महत्व है। इस बार शुक्रवार को एक साथ मित्र और अक्षय योग बन रहा है।
Akshaya Tritiya 2024

Akshaya Tritiya 2024: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का बहुत महत्व है। इस बार की अक्षय तृतीया खास है, क्योंकि शुक्रवार को एक साथ मित्र और अक्षय योग बन रहा है। इस दिन विधि विधान से पूजा करने पर सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। अक्षय तृतीया पर कुछ वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि अपनी राशि के अनुसार क्या सामान खरीदने से आप पर धन की वर्षा होगी।

मेष

मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। ऐसे में इस राशि के जातकों को लाल रंग के वस्त्र, मसूर की दाल और तांबे से बनी चीजें खरीदने से लाभ मिलेगा।

वृषभ

अक्षय तृतीया पर वृषभ राशि के लोग चांदी के आभूषण, चावल और बाजरा खरीद सकते हैं। इससे आप पर माता लक्ष्मी की कृपा होगी।

मिथुन

मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है। इन जातकों को आज के दिन हरे रंग की चीजें खरीदने से लाभ मिलता है।

कर्क

कर्क राशि वालों को दूध या दूध से बनी चीजें और चावल खरीदने से लाभ होगा। इनके लिए सफेद रंग शुभ माना जाता है।

सिंह

सिंह राशि वालों को इस दिन बूंदी के लड्डू, पीले फल और सोना खरीदना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और मां लक्ष्मी की भी कृपा बरसेगी।

कन्या

कन्या बुध ग्रह की दूसरी राशि है। इस राशि वालों को हरे रंग की वस्तुएं और मूंग की दाल खरीदनी चाहिए।

तुला

शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि वालों को इस दिन चांदी से बनी चीजें, चावल और चीनी आदि खरीदनी चाहिए। ऐसा करने से इनके सौभाग्य में वृद्धि होगी।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के वालों को अक्षय तृतीया के दिन तांबे से बनी चीजें खरीदनी चाहिए। इसके अलावा, गुड़ की खरीदारी भी कर सकते हैं।

धनु

इस दिन धनु राशि वालों को पीली वस्तुएं खरीदनी चाहिए। इसके साथ ही सोना खरीदना भी इनके लिए शुभ होता है।

मकर

मकर राशि के लोग इस दिन लोहे से बनी वस्तुएं खरीद सकते हैं। इसके अलावा, उड़द की दाल और दही आदि खरीदना भी शुभ रहेगा।

कुंभ

अक्षय तृतीया के दिन कुंभ राशि वाले तिल खरीद सकते हैं। इसके अलावा, ये लोग लोहे से बनी चीजें भी खरीद सकते हैं।

मीन

मीन राशि वाले हल्दी, पीली दाल और केला खरीद सकते हैं। ऐसा करने से उनकी तरक्की होगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से आज मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन