श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Aaj ka Panchang: वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि आज, जानें शुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchang | Krishna Paksha | Vaishakh month | shreshth uttrakhand |

Aaj ka Panchang: पंचांग के अनुसार 29 अप्रैल 2024 आज सोमवार को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी और षष्ठी तिथि है। षष्ठी तिथि के स्वामी कार्तिकेय को माना जाता है। इनकी पूजा करने से व्यक्ति मेधावी, सम्पन्न एवं कीर्तिवान बनता है । ऐसा कहा जाता है कि बुद्धि से कमजोर और हकलाने दिमाग वाले बच्चों के लिए कार्तिकेय की पूजा करना श्रेष्ठ माना जाता है। भगवान कार्तिकेय को प्रसन्न करने के लिए आज कार्तिकेय चालीसा का पाठ करना चाहिए।

आज के दिन यानि सोमवार को भगवान शिव की भी पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि सोमवार को मां पार्वती जी भगवान शिव के लिए पूजा करती थीं। इसलिए यह दिन भगवान शिव के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

सूर्यास्त और उदय का समय

आज पंचमी तिथि सुबह 7 बजकर 58 मिनट तक ही रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी। सूर्योदय का समय 29 अप्रैल 2024 को सुबह 5 बजकर 41 मिनट तो वहीं सूर्यास्त शाम 6 बजकर 55 मिनट पर होगा।

आज का शुभ मुहूर्त 29 अप्रैल 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 16 मिनट से 4 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 31 मिनट से 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 40 तक रहेगा। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 54 मिनट से 7 बजकर 16 मिनट तक और अमृत काल सुबह 5 बजकर 41 मिनट से 7 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त 29 अप्रैल 2024 :

आज के अशुभ मुहूर्त की बात करें तो सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक राहुकाल, दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल, सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड,  दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से 1 बजकर 38 मिनट और फिर दोपहर 3 बजकर 24 मिनट से 4 बजकर 17 मिनट तक दुर्मुहूर्त काल रहेगा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए