श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सैम पित्रोदा का बयान भारत की एकता और अखंडता के लिए घातक: महेंद्र भट्ट

Mahendra Bhatt: उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सैम पित्रोदा का बयान देश की एकता और अखंडता के लिए घातक है।
mahendra bhatt targets sam pitroda

Mahendra Bhatt Targets Sam Pitroda: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा के विवादित बयान के बाद सियासी पारा हाई हो गया है। भारतीयों के रंग रूप की तुलना वाले उनके बयान पर बीजेपी हमलावर है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी पित्रोदा के बयान पर प्रतिक्रिया दी है । महेंद्र भट्ट ने कहा कि सैम पित्रोदा का बयान रंगभेद को बढ़ावा देने वाला है। उन्होंने कहा कि ये बयान भारत की एकता को भंग करने वाला है।

सैम पित्रोदा देश से माफी मांगें’

महेंद्र भट्ट ने कहा कि सैम पित्रोदा का बयान देश के अंदर विभाजनकारी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। उनका बयान भारत की एकता और अखंडता के लिए घातक है। भट्ट ने मांग की, कि पित्रोदा देश से माफी मांगें। कांग्रेस को ऐसे बयान बाजी करने वाले नेताओं को आजीवन पार्टी से बाहर करना चाहिए।

सैम पित्रोदा ने क्या कहा था?

बता दें कि सैम पित्रोदा ने ‘द स्टेट्समैन’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि हम 75 साल तक बेहद खुशहाल माहौल में रहे हैं, जहां लोग कुछ झगड़ों को छोड़कर एक साथ रह सकते थे। हम भारत जैसे विविधतापूर्ण देश को एक साथ रख सकते हैं, जहां पूर्व में लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम में लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर में लोग गोरे जैसे दिखते हैं और दक्षिण में लोग अफ़्रीकी जैसे दिखते हैं।

पित्रोदा ने अपने पद से दिया इस्तीफा

हालांकि, अपने बयान पर बढ़ते विवाद को देखते हुए पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने एक्स पर किए गए एक पोस्ट में कहा कि सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। उनके इस्तीफे को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्वीकार कर लिया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए