श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पेपर लीक से लेकर अर्थव्यवस्था तक… जानें राष्ट्रपति मुर्मु ने संसद में क्या कहा?

President Droupadi Murmu ने आज संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई बातें कही। आइए, इस बारे में जानते हैं...
President Droupadi Murmu ने संसद के संयुक्त सत्र को किया संबोधित

Parliament Join Session: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu) ने गुरुवार (27 जून) को संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर चुनाव आयोग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में हुए रिकॉर्ड मतदान का भी जिक्र किया।

जम्मू-कश्मीर में मतदान का दशकों पुराना रिकॉर्ड टूटा: राष्ट्रपति मुर्मु

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मतदान का दशकों पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। पिछले 4 दशकों से कश्मीर में बंद और हड़ताल के बीच कम मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत के दुश्मनों ने इसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर की राय के रूप में प्रचारित किया, लेकिन इस बार कश्मीर घाटी ने ऐसी सभी ताकतों को करारा जवाब दिया।

छह दशक बाद बनी पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि देश में छह दशक बाद पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार बनी है। लोगों ने तीसरी बार इस सरकार पर भरोसा जताया है। लोगों को पता है कि केवल यही सरकार उनकी आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है।

पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाएगी सरकार: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि हमारी सरकार का यह निरंतर प्रयास है कि देश के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का पर्याप्त अवसर मिले। सरकार पेपर लीक की हालिया घटनाओं की निष्पक्ष जांच के साथ-साथ दोषियों को कड़ी सजा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे पहले भी हमने विभिन्न राज्यों में पेपर लीक की घटनाएं देखी हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि दलीय राजनीति से ऊपर उठकर इसके लिए देशव्यापी ठोस समाधान की जरूरत है। संसद ने परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कानून बनाया है।

ऐतिहासिक है 18वीं लोकसभा: President Droupadi Murmu

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि 18वीं लोकसभा कई मायनों में ऐतिहासिक लोकसभा है। यह लोकसभा अमृत काल के शुरुआती वर्षों में बनी थी। यह लोकसभा देश के संविधान को अपनाने के 56वें ​​वर्ष की भी साक्षी बनेगी। उन्होंने कहा कि आगामी सत्रों में यह सरकार इस कार्यकाल का पहला बजट पेश करने जा रही है, जो सरकार की दूरगामी नीतियों और भविष्य की दूरदर्शिता का एक प्रभावी दस्तावेज होगा। बड़े आर्थिक और सामाजिक फैसलों के साथ-साथ इस बजट में कई ऐतिहासिक कदम भी देखने को मिलेंगे।

बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज: President Droupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि मेरी सरकार एक और निर्णय लेने जा रही है। अब 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा। बार-बार विरोध, पूर्वाग्रह, मानसिकता और संकीर्ण स्वार्थ के कारण लोकतंत्र की मूल भावना को बहुत नुकसान पहुंचा है। इसका असर संसद के साथ-साथ देश की विकास यात्रा पर भी पड़ रहा है।

NEET Paper Case : CBI को मिली आरोपियों की रिमांड, करेगी पूछताछ

जीएसटी संग्रह 2 लाख करोड़ रुपये के पार: President Murmu

राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में कई ऐसे सुधार किए गए हैं, जिनका आज देश को लाभ मिल रहा है। जब ये सुधार किए जा रहे थे, तब इनका विरोध किया गया था, लेकिन ये सभी सुधार समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। आज जीएसटी भारत की अर्थव्यवस्था को औपचारिक बनाने, व्यापार और कारोबार को आसान बनाने का माध्यम बन रहा है। अप्रैल महीने में पहली बार जीएसटी संग्रह 2 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया है। इससे राज्यों का लाभ बढ़ा है।

दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भारत की: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के संकल्प ने भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना दिया है। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में भारत 11वें स्थान से उठकर 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में महामारी और संघर्षों के बावजूद भारत इस विकास दर को हासिल करने में सक्षम रहा है।

भारत बनेगी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने कहा कि यह पिछले 10 वर्षों में राष्ट्रीय हित में लिए गए सुधारों और निर्णयों के कारण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक विकास में 15 प्रतिशत योगदान देता है। मेरी सरकार भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में काम कर रही है।

एक जुलाई से होंगे 5 बड़े बदलाव, रसोई से लेकर बैंक अकाउंट तक होगा असर


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

heavy rain red alert in uttarakhand | red alert in uttarakhand | uttarakhand monsoon |
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोगों से घर से न निकलने की अपील
IND vs ZIM
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 116 रनों का लक्ष्य, बिश्नोई की घातक गेंदबाजी
uttarakhand electricity rate | uttarakhand power department |
बिजली दरों में होगी बढ़ोतरी! यूपीसीएल दायर करेगा रिव्यू पिटीशन
Kathgodam Railway Station Video
चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, RPF जवान ने बचाई जान
shyama prasad mukherjee birth anniversary | tribute to shyama prasad mukherjee | bjp |
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, भाजपाइयों ने किया याद
kapil sharma Bhavnao Ko Samjho movie
गिनीज बुक में दर्ज है कपिल शर्मा की यह फिल्म, कलेक्शन जान चौंक जाएंगे