श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

भारत में हुआ दुनिया का सबसे महंगा चुनाव, 1 वोट की कीमत हैरान कर देगी

World's Most Expensive Election: क्या आप जानते हैं कि भारत में दुनिया का सबसे महंगा चुनाव हुआ है। यह चुनाव अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव से भी महंगा है।
world's most expensive election 2024: भारत में हुआ सबसे हुआ महंगा लोकसभा चुनाव

World’s Most Expensive Election: लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न हो चुका है। देश में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। ऐसी संभावना है कि 8 या 9 जून को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बार का चुनाव दुनिया का सबसे ज्यादा महंगा चुनाव रहा। वहीं, एक वोट की कीमत इतनी रही कि जानकर आप चौंक जाएंगे।

2019 की तुलना में हुआ दोगुना खर्च (World’s Most Expensive Election)

साल 2024 के लोकसभा चुनाव में 2019 की तुलना में दोगुना खर्च आया। यह अमेरिका के चुनाव से भी ज्यादा है। अमेरिका ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में 1.20 लाख करोड़ के करीब खर्च किए थे। सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज के मुताबिक, इस बार के चुनाव में 1 करोड़ 35 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। पिछली बार यह खर्च 55-60 हजार करोड़ था।

तीन पार्टियों ने खर्च कर दिए एक लाख करोड़ रुपये (World Most Expensive Election)

सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 में सिर्फ बीजेपी, कांग्रेस और सपा ने ही एक लाख करोड़ रुपये तक खर्च कर दिए हैं। यह आंकड़ा पिछले चुनाव से करीब डेढ़ गुना अधिक है। पिछले चनाव में हुए खर्च का करीब 45 फीसदी अकेले बीजेपी ने किया था। इस बार यहा आंकड़ा और ज्यादा होने की उम्मीद है।

एक वोट कितने रुपये का पड़ा?

चुनाव आयोग के मुताबिक, देश में कुल 96.6 करोड़ मतदाता हैं। इस हिसाब से एक वोट की कीमत 700 पड़ती है। पिछले चुनाव में एक वोट की कीमत 700 रुपये थी।

नरेंद्र मोदी को मिला NDA का पूरा समर्थन, जानिए नीतीश कुमार क्या बोले

चुनाव आयोग ने तय की है खर्च की लिमिट

बता दें कि चुनाव आयोग ने हर प्रत्याशी के लिए खर्च की एक लिमिट तय की है। इसके मुताबिक, लोकसभा चुनाव में एक कैंडिडेट अधिकतम 95 लाख रुपये, जबकि विधानसभा चुनाव में अधिकतम 40 लाख रुपये ही खर्च कर सकता है। अरुणाचल जैसे छोटे राज्यों में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार अधिकतम 75 लाख रुपये, जबकि विधानसभा चुनाव में अधिकतम 28 लाख रुपये ही खर्च कर सकते हैं। गौरतलब है कि 1951-52 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में कैंडिडेट 25 हजार रुपये ही खर्च कर सकते थे। वहीं, अब यह करीब 300 गुना बढ़कर 75 से 90 लाख रुपये पहुंच गई है।

Lok Sabha Election 2024: PM मोदी के लिए CMP बनेगा सबसे बड़ी फांस


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा