श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

‘आपने हमें विधवा बना दिया… ‘, जब संजय गांधी से चिल्लाकर बोलीं थीं महिलाएं

Sanjay Gandhi: अमेठी से राहुल गांधी ही नहीं, संजय गांधी को भी हार का मुंह देखना पड़ा था। चुनाव प्रचार के दौरान संजय पर महिलाएं चिल्ला उठी थीं। पढ़ें, पूरा किस्सा...
sanjay gandhi lok sabha election 1977

Sanjay Gandhi: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से गांधी परिवार का गहरा रिश्ता है। संजय गांधी ने पहली बार यहीं से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का स्वाद चखना पड़ा था। इस घटना का कनेक्शन आपातकाल के दौर से है, जब इंदिरा गांधी के फैसले से नाराज जनता ने संजय को हार का मुंह दिखाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1975 में देश में इमरजेंसी लगाई गई थी। इसी दौरान नसबंदी भी कराई गई थी। इसी से कई महिलाएं नाराज थी। नाराज महिलाओं ने संजय गांधी को क्या कुछ कहा था, ये आपको बाद में बताएंगे, पहले आइए इस चुनावी किस्से के बारे में विस्तार से जान लें….

1975 में लगी थी इमरजेंसी

इंदिरा गांधी ने 1975 के दौरान देश में इमरजेंसी लगाई थी। उस समय लगभग दो साल तक देश में आपातकाल लागू रहा था। इसके कारण आम जनता को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इस दौरान कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया। सरकार की इस तानाशाही का विरोध किया गया, लेकिन कोई हल नहीं निकला। आपातकाल के दौरान लोगों की जबरन नसबंदी भी करवाई गई, जिससे जनता बेहद नाखुश थी। गांधी परिवार से गुस्सायी जनता का क्रोध अमेठी के चुनाव परिणाम पर देखने को मिला, जिसमें संजय गांधी को करारी हार मिली।

संजय ने भरा अमेठी से पर्चा

साल 1977 में संजय गांधी ने अमेठी सीट से पर्चा भरा। इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए वे काफी उत्साहित थे। संजय ने इस बात की जानकारी देने के लिए मां इंदिरा गांधी को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। चुनाव के परिणाम की झलक तो संजय और उनकी पत्नी मेनका को तभी मिल गई थी जब वह चुनाव प्रचार के लिए अमेठी पहुंचे थे। उस वक्त कुछ महिलाओं ने चिल्लाकर कहा, ‘आपने हमें विधवा बना दिया है।’ ये वही महिलाएं थीं, जिनके पतियों की नसबंदी के बाद मौत हो गई थी।

जब सुनी हार की खबर

गांधी परिवार से अमेठी का रिश्ता हार के साथ शुरू हुआ था। चुनाव के नतीजे वाले दिन राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी और अन्य सदस्य खाने की टेबल पर बैठे हुए थे। उसी समय आरके धवन चुनाव परिणाम की जानकारी देने प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। आरके ने बताया कि संजय गांधी चुनाव हार गए हैं। 1977 में रवींद्र प्रताप सिंह ने 75 हजार वोटों से संजय गांधी को हराया था। इस हार की वजह इंदिरा गांधी द्वारा लिया गया आपातकाल का फैसला था।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा