श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

कॉरिडोर मामले में कांग्रेस ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ, भाजपा ने गंगाजल से धोया

haridwar corridor case | congress performed yagya | congress protest in haridwar corridor case |

Haridwar corridor case: हरिद्वार कॉरिडोर मामले को लेकर कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को कनखल चौक बाजार में भाजपा सरकार और नेताओं की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। साथ ही कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि कॉरिडोर की जो डीपीआर तैयार की जा रही है, उसको सार्वजनिक किया जाए। कॉरिडोर को लेकर जो भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है उसको खत्म किया जाए।

वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस के बुद्धि-शुद्धि यज्ञ के बाद उसी स्थान पर बीजेपी के कनखल मंडल के कार्यकर्ता और व्यापार मंडल के लोग एकत्र हुए। भाजपा के कनखल मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गंगाजल से उस स्थान को पवित्र करने के लिए धोया। इसके साथ ही वैदिक ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोचारण भी किया गया।

कांग्रेस नेता अशोक शर्मा का कहना है कि कॉरिडोर को लेकर भ्रम की स्थिति हो रही है। पूरे शहर में गली-गली की नपाई की जा रही है। नगर विधायक का कहना है कि कॉरिडोर नहीं बनेगा और हेरिटेज सिटी बनाई जाएगी। फिर यह नपाई क्यों चल रही है, जबकि कहा जा रहा है कि कॉरिडोर गंगा पार बनेगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस तरह की भ्रम की स्थिति न बनाई जाए। इसी को लेकर भाजपा नेताओं की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया गया।

कांग्रेसी नेता अनिल चौधरी का कहना है कि बुद्धि सिद्धि यज्ञ इसलिए किया है कि बीजेपी के जो कार्यकर्ता हैं, वह लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि उनके नेता उनको किस तरह से मूर्ख बना रहे हैं। योजना आती है तो तालियां बजाते हैं कि नेताजी बहुत अच्छी योजना लाए, अब योजना को विधायक जी ने कैंसिल कर दिया तो ताली बजा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कॉरिडोर आया था तो तब कह रहे थे कि बहुत अच्छी योजना होगी। जब जनता ने विरोध किया तो विधायक जी ने योजना कैंसिल करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि विधायक जी योजना कैंसिल कर देंगे, कार्यकर्ता समझ नहीं पा रहे हैं कि उनके नेता किस तरह से उनको बेवकूफ बना रहे हैं। शहर की जनता को कैसे गुमराह कर रहे हैं। उनको यह समझना जरूरी है कि उनके नेता सही कर रहे हैं या गलत। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से 6 दिन की जनजागरण यात्रा शहर में होगी।

वहीं, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर हरिद्वार की जनता को धोखे में रखने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन को वापस पाने का प्रयास कर रही है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज कांग्रेस इस स्तर तक गिर चुकी है कि अपने राजनीतिक लाभ के लिए कॉरिडोर की तोड़फोड़ के नाम पर हरिद्वारवासियों के अंदर भय और झूठ का माहौल बना रही है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड बीजेपी में ऑल इज वेल! मंत्रियों की मोदी-शाह से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

उन्होंने कहा कि अभी हरिद्वार कॉरिडोर को लेकर कोई अधिकृत जानकारी किसी भी व्यापार मंडल के पास नहीं है। किसी भी प्रकार के व्यापारियों को कोई नोटिस या अधिसूचना जारी नहीं हुई है, फिर भी कांग्रेस नगर निगम चुनाव का लाभ लेने के लिए झूठ की राजनीति कर रही है। हरिद्वार के व्यापारियों को बरगलाने का प्रयास कर रही है, जिसे व्यापारी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने सभी व्यापारिक संगठनों को आश्वस्त किया है कि व्यापारिक हितों के साथ किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड की 13 वीरांगनाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार, 32 को आंगनबाड़ी सम्मान

भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस जिस प्रकार भय और झूठ का माहौल कनखल के अंदर बना रही है, उसको बिल्कुल कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस अपने निजी हित के लिए इस प्रकार का भ्रम फैला रही है, जिसे हर तरीके से बेनकाब किया जाएगा और कांग्रेस के चरित्र को जनता के सामने रखा जाएगा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए