श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एक ही फ्लाइट से आए दिल्ली, BJP की बढ़ी टेंशन

Nitish Kumar Tejashwi Yadav: बिहार के सीएम नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव की एक फोटो ने बीजेपी की चिंताएं बढ़ा दी हैं। पढ़ें, पूरी खबर...
Nitish Kumar और Tejashwi Yadav एक ही फ्लाइट से आए दिल्ली

Nitish Kumar Tejasvi Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम 4 जून को घोषित किए गए। इस बार किसी पार्टी या गठबंधन को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। हालांकि, बीजेपी को सबसे ज्यादा 240 सीटें मिली हैं। ऐसे में इस बार बीजेपी को सरकार बनाने के लिए अपने सहयोगी दलों पर निर्भर रहना पड़ेगा। इस बीच एक फोटो सामने आई है, जिसने बीजेपी की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

एक ही फ्लाइट से आए Nitish Kumar और Tejashwi Yadav

दरअसल, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव एक ही फ्लाइट से दिल्ली आए। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार फिर से महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं।

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: BJP ने लगाई जीत की हैट्रिक, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

Nitish Kumar और Tejashwi Yadav गठबंधन की बैठक में होंगे शामिल

बता दें कि आज दिल्ली में इंडी गठबंधन और एनडीए की बैठक होने वाली है। इसी सिलसिले में तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार दिल्ली आए हैं। दोनों की फ्लाइट एक ही थी। दिल्ली जाने से पहले नीतीश कुमार ने अपने आवास पर एक बैठक की थी, जिसमें जेडीयू के कई बड़े नेता शामिल हुए थे। इसमें लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान भी शामिल हुए थे। हालांकि, बैठक के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई हैं।

एनडीए एकजुट है: चिराग पासवान

चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हम नीतीश कुमार को बधाई देने के लिए आए हैं। उन्होंने हमारे गठबंधन को मजबूती देने का काम किया है। हमने बिहार में अच्छा प्रदर्शन किया। चिराग ने कहा कि एनडीए एकजुट है। किसी को कहीं से कोई ऑफर नहीं आया है। एनडीए मजबूती से लगातार तीसरी बार केंद्र में अपनी सरकार बनाने जा रही है। नरेंद्र मोदी ही पीएम बनेंगे।

मोदी सरकार के इन मंत्रियों ने लगाया ‘चौका’, इन्हें मिली करारी हार


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा