श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

आज है कॉमेडी क्वीन भारती सिंह का जन्मदिन, जानिए उनके संघर्ष की कहानी

Bharti Singh Birthday

Bharti Singh Birthday: आज कॉमेडी क्वीन भारती सिंह का जन्मदिन है। भारती सिंह कॉमेडी की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। कॉमेडी क्वीन भारती सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. ‘लल्ली’ के नाम से घर-घर में मशहूर हुईं भारती ने अपने मेहनत के दम पर अपना मुकाम हासिल किया है। भारती सिंह 3 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। आइए उनके जन्मदिन पर हम आपको उनके इस सफर से रूबरू करवाते हैं…

2 साल की उम्र में पिता का हो गया था निधन
भारती सिंह का जन्म 03 जुलाई, 1984 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। वो कई इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करती नजर आती हैं, एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि जब वह 2 साल की थीं, तो उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। पिता की मौत के बाद उनकी मां ने ही सारी जिम्मेदारियां उठाई। उन्होंने बताया कि एक समय उन्हें खाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि कभी-कभी नमक रोटी खाकर गुजारा करना पड़ता था।

इस शो से मिला फेम
भारती सिंह को कॉमेडी शो ‘ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से फेम मिला। इसके अलावा वे कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल में भी नजर आईं। यही नहीं, भारती ने कई रिएलिटी शोज को होस्ट भी किया। इसके बाद भारती की मुलाकात हर्ष लिंबाचिया से हुई जिसके बाद कॉमेडियन ने 3 दिसंबर, साल 2017 में उनसे शादी कर ली। अब हर्ष और भारती का एक प्यारा-सा बेटा भी है।

तीन मिलियन डॉलर है नेटवर्थ
अब भारती टीवी शोज के अलावा यूट्यूब में अपने चैनल पर भी काम करती हैं। इससे वह अपने फैंस के साथ बेटे गोला, पति और पूरी फैमिली के साथ अपनी रोजाना की जिंदगी के पलों को शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा भारती और हर्ष ने अपना एक पॉडकास्ट भी लॉन्च किया है। इन सबके भारती सिंह काफी कमाई कर लेती हैं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2023 तक भारती सिंह की कुल नेटवर्थ 3 मिलियन डॉलर यानी 25 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया गया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

heavy rain red alert in uttarakhand | red alert in uttarakhand | uttarakhand monsoon |
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोगों से घर से न निकलने की अपील
IND vs ZIM
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 116 रनों का लक्ष्य, बिश्नोई की घातक गेंदबाजी
uttarakhand electricity rate | uttarakhand power department |
बिजली दरों में होगी बढ़ोतरी! यूपीसीएल दायर करेगा रिव्यू पिटीशन
Kathgodam Railway Station Video
चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, RPF जवान ने बचाई जान
shyama prasad mukherjee birth anniversary | tribute to shyama prasad mukherjee | bjp |
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, भाजपाइयों ने किया याद
kapil sharma Bhavnao Ko Samjho movie
गिनीज बुक में दर्ज है कपिल शर्मा की यह फिल्म, कलेक्शन जान चौंक जाएंगे