श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

UK Lok Sabha Exit Poll 2024: उत्तराखंड की पांच सीटों पर इस पार्टी को बढ़त…

आज लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान के साथ ही अब लोग एक्जिट पोल की नतीजों पर नजरें गड़ाए हुए हैं। उत्तराखंड की पांचों सीटों पर किस पार्टी को बढ़त मिल रही है, जाने इस खबर में...
UK Lok Sabha Exit Poll 2024

UK Lok Sabha Exit Poll 2024: आज लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान के साथ ही चुनावी शोर-गुल थम गया है। मतदान खत्म होते ही सबकी निगाहें एग्जिट पोल पर टिकी हैं। सभी पार्टियां अपनी सरकार बनाने के लिए इस चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। उत्तराखंड की पांच सीटों पर चुनाव खत्म हो चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में सामने आए एग्जिट पोल में उत्तराखंड की पांचों सीटें भाजपा की झोली में ही गिरने का अनुमान लगाया था, जो सटीक साबित हुआ। हालांकि कुछ एग्जिट पोल में चार सीटें भाजपा को मिलने का अनुमान भी लगाया गया था।

बीजेपी पांचों सीटों पर कर सकती है फिर कब्जा

न्यूज 24-टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तराखंड की पांचों सीटें भाजपा को मिलने का अनुमान है। कांग्रेस और अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं दिखाई गई है। टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल में भी उत्तराखंड में भाजपा को पांचों सीटें मिलने का अनुमान है।

19 अप्रैल को हुआ था मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत प्रथम चरण में यानी, 19 अप्रैल को उत्‍तराखंड में मतदान हुआ। उत्‍तराखंड की सभी पांच संसदीय सीटों के लिए एक साथ मतदान हुआ। बता दें कि राज्‍य में कुल 55 प्रत्‍याशी इन चुनावों में अपना भाग्‍य आजमा रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर 53.65 प्रतिशत हुआ मतदान है। उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीटें हैं। वहीं अगर पिछले लोकसभा चुनावों के परिणामों पर नजर डाले तों देवभूमि की पांचों सीटों पर 2019 में भाजपा की जीत हुई थी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा