श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Pauri Garhwal Lok Sabha Election 2024: बीजेपी लगाएगी ‘हैट्रिक’ या कांग्रेस करेगी पलटवार?

Pauri Garhwal Lok Sabha Election 2024: पौढ़ी गढ़वाल सीट पर बीजेपी का दबदबा रहा है। इस बार उनकी नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर है। वहीं, कांग्रेस पलटवार करने की कोशिश कर रही है।
Pauri garhwal lok sabha election 2024 anil baluni ganesh godiyal: पौढ़ी गढ़वाल में अनिल बलूनी और गणेश गोदियाल के बीच है मुकाबला

Pauri Garhwal Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 के तहत 19 अप्रैल को पांच सीटों पर वोट डाले गए। इन सीटों में से एक सीट पौढ़ी गढ़वाल भी है। यहां से बीजेपी ने अनिल बलूनी, जबकि कांग्रेस ने गणेश गोदियाल को प्रत्याशी बनाया है। बलूनी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। आइए, इस सीट के बारे में विस्तार से जानते हैं…

लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम (Pauri Garhwal Lok Sabha Election 2019)

लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूरी को 3.02 लाख वोटों से हराया था। रावत को 5,06,980, जबकि खंडूरी को 2,04,311 वोट मिले थे। इस सीट पर कुल 55.17 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

लोकसभा चुनाव 2014 परिणाम (Pauri Garhwal Lok Sabha Election 2014)

लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी के भुवन चंद खंडूरी ने कांग्रेस प्रत्याशी हरक सिंह रावत को 1,84,526 वोटों से हराया था। खंडूरी को 4,05,690, जबकि रावत को 2,21,164 वोट मिले। कुल 6,84,014 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। कुल 53.98 फीसदी वोटिंग हुई थी।

लोकसभा चुनाव 2009 परिणाम

लोकसभा चुनाव 2009 में कांग्रेस के सतपाल महाराज ने बीजेपी के तेजपाल सिंह रावत को 17,397 मतों से हराकर जीत दर्ज की थी। उन्हें 2,36,949 वोट मिले थे, जबकि रावत को 2,19,552 मत मिले। इस बार यहां 48.87 फीसदी वोटिंग हुई थी। कुल 5, 33, 843 मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

पौढ़ी गढ़वाल में कितनी विधानसभा सीटें हैं?

पौढ़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में कुल 14 विधानसभा सीटें हैं। इसमें चमोली की तीन, रुद्रप्रयाग की दो, टिहरी गढ़वाल की दो, पौ़ी गढ़वाल की 6 और नैनीताल की एक सीट शामिल हैं। ये सीटें हैं…

क्रम संख्याजिलाविधानसभा सीट
1चमोलीबद्रीनाथ, थराली, कर्णप्रयाग
2रुद्रप्रयागकेदारनाथ, रुद्रप्रयाग
3टिहरी गढ़वालदेवप्रयाग, नरेंद्रनगर
4पौढ़ी गढ़वालयमकेश्वर, पौढ़ी, श्रीनगर, चौबट्टाखाल, लैंसडौन, कोटद्वार
5नैनीतालरामनगर

Exit Poll Result 2024: एग्जिट पोल्स में एनडीए को बंपर बढ़त, फिर से बनेगी…

पौढ़ी गढ़वाल से अबतक कितने सांसद हुए?

सालपार्टीसांसद
1952भक्त दर्शनकांग्रेस
1957भक्त दर्शनकांग्रेस
1962भक्त दर्शनकांग्रेस
1967भक्त दर्शनकांग्रेस
1971प्रताप सिंह नेगीकांग्रेस
1977जगन्नाथ शर्माजनता पार्टी
1980हेमवती नंदन बहुगुणाकांग्रेस
1982 (उपचुनाव)हेमवती नंदन बहुगुणानिर्दलीय
1984चंद्रमोहन सिंह नेगीकांग्रेस
1989चंद्रमोहन सिंह नेगीजनता दल
1991बी. सी खंडूरीबीजेपी
1996सतपाल महाराजऑल इंडिया इंदिरा कांग्रेस (तिवारी)
1998बी. सी खंडूरीबीजेपी
1999बी. सी खंडूरीबीजेपी
2004बी. सी खंडूरीबीजेपी
2008 (उपचुनाव)तेजपाल सिंह रावतबीजेपी
2009सतपाल महाराजकांग्रेस
2014बी. सी खंडूरीबीजेपी
2019तीरथ सिंह रावतबीजेपी

पौढ़ी गढ़वाल सीट पर कितने प्रतिशत मतदान हुआ?

पौढ़ी गढ़वाल सीट पर लोकसभा चुनाव 2024 में 52.42 प्रतिशत मतदान हुआ। यह पिछली बार की तुलना में 2.75 प्रतिशत कम है। इस बार कुल 7,17,834 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

UK Lok Sabha Exit Poll 2024: उत्तराखंड की पांच सीटों पर इस पार्टी को बढ़त…


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

hathras satsang stampede incident | hathras satsang incident | hathras incident main accused |
Hathras Satsang Stampede : कोर्ट ने मुख्य आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
heavy rain red alert in uttarakhand | red alert in uttarakhand | uttarakhand monsoon |
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोगों से घर से न निकलने की अपील
IND vs ZIM
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 116 रनों का लक्ष्य, बिश्नोई की घातक गेंदबाजी
uttarakhand electricity rate | uttarakhand power department |
बिजली दरों में होगी बढ़ोतरी! यूपीसीएल दायर करेगा रिव्यू पिटीशन
Kathgodam Railway Station Video
चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, RPF जवान ने बचाई जान
shyama prasad mukherjee birth anniversary | tribute to shyama prasad mukherjee | bjp |
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, भाजपाइयों ने किया याद